1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं हैं सिंगल, शादी के लिए भी हैं तैयार

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं हैं सिंगल, शादी के लिए भी हैं तैयार

 Published : Nov 24, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 06:27 pm IST

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर ने शो में कहा कि वह सिंगल नहीं हैं और शादी के लिए तैयार भी हैं।

Arjun Kapoor - India TV Hindi
Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM/ARJUNKAPOOR

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब खुलकर पैपराज़ी के सामने आने लगे हैं। मलाइका के तलाक के पहले से उनके अफेयर की चर्चा थी, लेकिन अब लगता है वह दुनिया को बता देना चाहते हैं कि हां, उन्हें एक-दूसरे से प्यार है। अर्जुन ने 'कॉफी विद करण 6' में कह दिया है कि वह सिंगल नहीं हैं और शादी के लिए तैयार भी हैं।

खबरों के मुताबिक, अर्जुन ने शो में कहा कि वह सिंगल नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी लेडी लव कौन है।

'कॉफी विद करण 6' के 24 नवंबर के एपिसोड में अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ आएंगे। करण, जाह्नवी से पूछते हैं कि क्या वह ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं। इस पर वह कहती हैं- ''नहीं, मैं नहीं कर रही।'' अर्जुन, जाह्नवी की टांग खींचते हुए कहते हैं- ''वह हमेशा इसके आस-पास रहता है। बिल्डिंग से कूदता है।'' जाह्नवी अपने भाई को बीच में रोकती हुई कहती हैं- ''वह सिर्फ स्टंट करने की कोशिश करता है।''

इसके बाद करण, अर्जुन से पूछते हैं कि क्या वह सिंगल हैं। इस पर अर्जुन कहते हैं- ''नहीं, मैं सिंगल नहीं हूं''। इसके बाद करण ने पूछा कि वह इस बारे में अपने परिवार को कब बताएंगे। इस पर अर्जुन कहते हैं- ''यह अभी हुआ है।''

आपको बता दें कि शुक्रवार को अर्जुन, मलाइका, करण, संजय कपूर और उनकी पत्नी माहीप कपूर को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया था।

Arjun Kapoor, Malaika Arora,
Arjun Kapoor, Malaika Arora,

करण ने अर्जुन से उनकी शादी का सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा कि क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? इस पर अर्जुन ने कहा- ''हां, अब हूं। पहले नहीं था।''

शो में अर्जुन ने आगे कहा- ''मुझे अब लगता है कि मेरा परिवार है। जब से ये दोनों (जाह्नवी और खुशी) और मेरे पापा मेरी जिंदगी में दोबारा आए हैं, तब से मुझे अहसास हुआ कि आपको आधार की जरूरत होती है। शुक्रवार, काम, सोशल मीडिया के अलावा भी आपको जिंदगी बनानी होती है। आपके पास ऐसा कुछ होना चाहिए जो आपको ज़मीन से जोड़ कर रखे, खुश रखे।''

Also Read:

उम्मैद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी होंगे साथ!

लेट नाइट पार्टी से लौटते दिखे लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, कैमरा देखते ही अर्जुन ने किया कुछ ऐसा

इस लुक में पहले से भी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं करीना के लाडले तैमूर, आप भी देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन