1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस लुक में पहले से भी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं करीना के लाडले तैमूर, आप भी देखें तस्वीरें

इस लुक में पहले से भी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं करीना के लाडले तैमूर, आप भी देखें तस्वीरें

 Published : Nov 24, 2018 07:53 am IST,  Updated : Nov 24, 2018 07:54 am IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटे तैमूर अली खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड का सबसे फेमस बच्चा तैमूर की फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है।

kareena kapoor- India TV Hindi
kareena kapoor

नई दिल्ली: करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटे तैमूर अली खान को किसी परिचय की जरूरत  नहीं है। बॉलीवुड का सबसे फेमस बच्चा तैमूर की फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है। इन दिनों तैमूर का नया लुक एक बार फिर से लाइमलाइट में है। पपराजी के बीच सिलेब्रिटी की तरह फेमस है। उसकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लाखों लाइक्स और कॉमेंट्स बटोरती हैं। यही वजह है कि हर कोई इस स्टार किड की फोटो अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करता दिखता है। 

तैमूर के लुक और ड्रेस को लेकर करीना काफी अपडेट रखती हैं। यही वजह है कि छोटे नवाब हमेशा स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं। इस बार तैमूर अपनी फैशनिस्टा मॉम करीना के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आया। इस दौरान उसका लुक बदला हुआ दिखा। 

करीना कपूर हमेशा की तरह पपराजी के सामने कूल अंदाज में दिखीं। वह वाइट टॉप, ग्रे जेगिंग्स और स्पोर्ट्स शूज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए हुए थे। वहीं तैमूर भी अपनी मॉम की तरह वाइट टी-शर्ट में था। इसे ब्लू जींस शॉर्ट्स के साथ मैच किया गया था। 

हालांकि, तैमूर के लुक में खास उसका हेयरस्टाइल था जो बदला हुआ था। कर्ली बालों के साथ अक्सर दिखाई देने वाला तैमूर इस बार शॉर्ट बॉय कट हेयर में दिखाई दिया। इसमें भी वह काफी क्यूट लग रहा था।

पपराजी का आदी हो चुका तैमूर इस दौरान रास्ते में दिखने वाली एक बिल्ली को देख काफी खुश दिखाई दिया। हाल ही में तैमूर की गाय को घास खिलाते एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि, नन्हे नवाब तैमूर को जानवर काफी पसंद है। यहां तक कि खिलौनों में भी उसके पास जानवरों के कई टॉयज हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन