1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंशुला को रेप की धमकी देने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- तुम्हारी मां-बहन के साथ ऐसा ना हो

अंशुला को रेप की धमकी देने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- तुम्हारी मां-बहन के साथ ऐसा ना हो

 Published : Nov 28, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 04:37 pm IST

अर्जुन कपूर ने अंशुला को धमकी देने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है।

अर्जुन-अंशुला- India TV Hindi
अर्जुन-अंशुला

मुंबई​अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को जान्हवी की मदद ना करने के लिए रेप की धमकियां मिल रही हैं, इस बात का खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने एक इवेंट में किया। हाल ही में जान्हवी प्रियंका चोपड़ा के लाइव शो एथोन में पहुंची थीं, वहां जब वंडर एंड डेंजर ऑफ सोशल मीडिया पर बात छिड़ी तो जान्हवी ने यह बात बताई। कॉफी विद करण में जो हंसी मजाक हुआ उसे सोशल मीडिया वालों ने कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया। जान्हवी ने बताया कि अंशुला दी को रेप की धमकियां मिलने लगी, मैं यह सब जानकर शॉक्ड रह गई। जान्हवी ने कहा- सोशल मीडिया पर कभी-कभी लोग अपनी मर्यादाएं लांघ जाते हैं।

जब अर्जुन कपूर को इस बारे में पता चला तो वो भड़क गए। सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वालों को अर्जुन कपूर ने उनकी ही भाषा में जवाब दिया है। अर्जुन ने लिखा है- कॉफी विद करन में हुए एक नॉन इश्यू को लेकर अंशुला को गालियां दी जा रही हैं। मुझे किसी प्रोटोकॉल से कोई फर्क नहीं पड़ता है, F**K ऑल, जो मेरी बहन को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोच रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा कभी तुम्हारी मां या बहन के साथ ना हो।

इससे पहले जान्हवी कपूर भी सोशल मीडिया पर यह बात कह चुकी हैं कि अंशुला मुझे समझ नहीं पाई थीं बाद में उनका कॉल आया था। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हाल ही में कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर मेहमान बनकर आए थे। करण ने जान्हवी और अर्जुन से कहा कि वो अपने घर के किसी सदस्य को कॉल करें और उनसे यह कहने को कहें- हे करण इट्स मी। जान्हवी ने अंशुला को फोन लगाने को कहा और उनसे यह कहने को कहा। लेकिन अर्जुन ने अंशुला से यह कहने को मना कर दिया, इसके बाद जान्हवी ने यह कहते हुए फोन डिस्कनेक्ट कर दिया कि तुमने मुझे हर्ट किया है। जान्हवी ने खुद को अनवान्टेड चाइल्ड भी कहा। जबकि अर्जुन कपूर ने बोनी को फोन लगाया और उन्होंने तुरंत यह कह दिया।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन और अंशुला पर आरोप लगाने लगे कि उन्होंन जान्हवी के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 

Also Read:

जब कॉफी विद करण में जान्हवी के साथ हुआ सौतेला व्यवहार, देखिए वीडियो

रणबीर कपूर ने अर्जुन को दी ऐसी सलाह, अगले दिन ही हो गया ब्रेकअप

तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन

कॉफी विद करण में अंशुला ने नहीं की थी जाह्नवी की मदद, सोशल मीडिया पर मिलीं रेप की धमकी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन