1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने 1300 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाया

अमिताभ ने 1300 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाया

 Published : Nov 27, 2018 09:51 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 09:53 pm IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक किसानों का कर्ज चुकाया है।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:  महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक किसानों का कर्ज चुकाया है। अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाया। उनमें से कुछ के लिए वाराणसी से ट्रेन की बुकिंग की और उन्हें ओटीएस (ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट विद बैंक ऑफ इंडिया) दिए।"

उन्होंने बैंक के कागजात देने के लिए कुछ किसानों से निजी रूप से मुलाकात की। उन्होंने लिखा, "उसके बाद उप्र के किसानों से मुलाकात की और 1398 में से कुछ को ओटीएस प्रमाण पत्र दिए।" उन्होंने कहा, "घर की लक्ष्मी, बेटी ने उन्हें ओटीएस सौंपे। धन की देवी लक्ष्मी। बेटी श्रवेता, हमारे घर की लक्ष्मी।" उन्होंने अपने ब्लॉगपोस्ट में श्वेता के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

अमिताभ ने बैंक के साथ ओटीएस किया और बैंक कागजात देने के लिए 70 किसानों को मुंबई बुलाया, जिसके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में 'पीकू' अभिनेता ने 350 से अधिक किसानों का कर्ज चुकाया था और महाराष्ट्र के 44 शहीद जवानों केपरिवारों की मदद की थी।

 Also Read:

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 'चिकनी चमेली' पर ठुमके लगाती आई नजर, देखिए वायरल वीडियो

दीपवीर के रिसेप्शन पर जाएंगी कटरीना कैफ, दीपिका ने नहीं रणवीर ने पर्सनल मैसेज भेज कर किया इन्वाइट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन