1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा करेंगी इस शो की शूटिंग, नजर आएंगी करीना कपूर के साथ

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा करेंगी इस शो की शूटिंग, नजर आएंगी करीना कपूर के साथ

 Published : Nov 28, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 07:23 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद करीना कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' की शूटिंग करेंगी।

priyanka chopra and kareena kapoor- India TV Hindi
priyanka chopra and kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका शादी के एक दिन पहले तक अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग करने वाली हैं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा 'कॉफी विद करन' में नजर आएंगी। प्रियंका शादी के फंक्शन से फ्री होने के बाद कॉफी विद करन की शूटिंग करेंगी जिसमें उनके साथ करीना कपूर नजर आने वाली हैं। 

इस बार कॉफी विद करन में प्रियंका और करीना नजर आने वाली हैं। यह एपिसोड दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आपको देखने को मिलेगा। पहले इस शो की शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाली थी। मगर प्रियंका की शादी की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

इस शो में खास बात यह होने वाली है कि यह पहला शो होगी जिसमें प्रियंका शादी के बाद शिरकत करेंगी। शो में प्रियंका और निक से जुड़ी काफी दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी। तो वहीं करीना कपूर खान सभी लंबे समय के बाद 'कॉफी विद करन' में नजर आएंगी। 'कॉफी विद करन' के एक सीजन में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने एक दूसरे के बारे में कुछ विवादित बयान भी दिए थे। उस समय करीना कपूर और शाहिद कपूर रिलेशनशिप में थे। वैसे करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा 2004 में रिलीज हुई 'एतराज' फिल्म में साथ में नजर आ चुकी हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी तो वहीं 3 दिसंबर को शादी क्रिस्चन रीति-रिवाजों से होने वाली है। शादी की रस्में 29 नवंबर से जोधपुर में शुरु हो जाएंगी। निक और उनका परिवार इंडिया आ चुका है। आज प्रियंका के मुंबई वाले घर में पूजा के बाद प्रियंका-निक और सभी मेहमान जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Also Read:

Jaan ’Nisaar Song: 'केदारनाथ' का नया गाना देखकर रो देंगे आप, जाति-धर्म ऐसे करते हैं मोहब्बत का कत्ल!

शाहरुख नहीं चाहते ‘जीरो’ की रिलीज से पहले सामने आए श्रीदेवी का लुक, दर्शकों को फिल्म में मिलेगा सरप्राइज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन