Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी से पहले पूजा में प्रियंका चोपड़ा ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ड्रेस

शादी से पहले पूजा में प्रियंका चोपड़ा ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ड्रेस

यंका चोपड़ा-निक जोनस 2 दिसंबर को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। लेकिन शादी से पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर पूजा रखी गई। इस खास अवसर पर निक की भाभी और गेम ऑफ थ्रॉन्स स्टार सोफिया टर्नर भी मौजदू थीं।

Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 29, 2018 08:34 am IST, Updated : Nov 29, 2018 08:42 am IST
priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 2 दिसंबर को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। लेकिन शादी से पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर पूजा रखी गई। इस खास अवसर पर निक की भाभी और गेम ऑफ थ्रॉन्स स्टार सोफिया टर्नर भी मौजदू थीं। इस खास पूजा में देसी गर्ल प्रियंका ने पास्टल ब्लू कलर का एंब्रॉयडरी डिजाइनर सूट पहना था। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस सूट को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस सूट के साथ प्रियंका ने कम मेकअप किया था साथ ही ज्वेलरी में चंदबाली पहनी थी।

दुल्हे की बात करें तो निक ने पास्टल पिंक कुर्ता पहना था। और निक जोनस के कपड़े को कोई दूसरे डिजाइनर ने डिजाइन किया था। निक ने इस पिंक कलर के कुर्ते के साथ व्हाइठ पैंट पहने हुए थे और जूती भी उसी के मैच के थी। निक के भाई जो जोनस पास्टल ब्लू कुर्ता में नजर आएं वहीं सोफिया टॉर्नर एंब्रॉयडरी लाल कुर्ता और पीला प्लाजो में नजर आईं।

आपको बता दें कि प्रियंका अपनी शादी हिंदू रीति रिवाजों से करना चाहती हैं। प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से सभी रीति-रिवाजों के साथ हो इसलिए शादी की रस्में शुरु होने से पहले प्रियंका, निक दोनस और निक के परिवार वाले उनके मुंबई वाले घर पहुंच चुके हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही आज-कल खूब पार्टी कर रहे हैं। पार्टी में परिणीति और आलिया भी नजर आई थीं।

इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।

जब रिसेप्शन में मेहमानों से मिलते-मिलते अचानक नाचने लगे रणवीर सिंह, इनसाइड वीडियो हुआ वायरल

दीप-वीर के रिसेप्शन में सलमान खान के साथ पहुंचेंगी कटरीना कैफ, दीपिका से नहीं हैं अच्छे रिश्ते

दीप-वीर के मुंबई रिसेप्शन की इनसाइड पिक्चर्स आईं सामने, दिखा रणवीर-दीपिका का पूरा परिवार

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement