1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीप-वीर के रिसेप्शन में सलमान खान के साथ पहुंचेंगी कटरीना कैफ, दीपिका से नहीं हैं अच्छे रिश्ते

दीप-वीर के रिसेप्शन में सलमान खान के साथ पहुंचेंगी कटरीना कैफ, दीपिका से नहीं हैं अच्छे रिश्ते

 Published : Nov 28, 2018 09:50 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 09:51 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन में कटरीना भी इन्वाइटेड हैं, वो सलमान खान के साथ पार्टी में पहुंच सकती हैं।

सलमान-कटरीना- India TV Hindi
सलमान-कटरीना

मुंबई: हाल ही में कटरीना कैफ ने यह कन्फर्म किया है कि वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी में इन्वाइटेड हैं। अब खबर आई है कि कटरीना इस पार्टी में अपने खास दोस्त और भारत के को-स्टार सलमान खान के साथ पहुंच सकती हैं। बता दें, आज दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में हो रही है, यह पार्टी रणवीर के माता-पिता की तरफ से उनके रिलेटिव्स के लिए रखी गई है। इस रिसेप्शन में सिर्फ परिवार के लोग और रिश्तेदार ही पहुंचे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए दोनों ने 1 दिसंबर को पार्टी रखी है। वो पार्टी दीपिका और रणवीर के लिए होगी।

हाल ही में मनीषा कोईराला ने रिसेप्शन का कार्ड शेयर करके यह कन्फर्म किया था कि सेलिब्रिटीज के लिए यह रिसेप्शन पार्टी 1 दिसंबर को रात 9 बजे से है। दीप-वीर का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के इसी हयात होटेल में होगा, जहां आज रिसेप्शन हो रहा है।

आज के रिसेप्शन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें आई हैं। वाइट और गोल्डन ड्रेस में दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

Deepika Padukone-Ranveer Singh reception
Deepika Padukone-Ranveer Singh reception

Deepika Padukone-Ranveer Singh reception
Deepika Padukone-Ranveer Singh reception

Deepika Padukone-Ranveer Singh reception
Image Source : YOGEN SHAHDeepika Padukone-Ranveer Singh reception

Also Read:

मीडिया ने रणवीर और दीपिका को दिया गुलदस्ता

मुंबई रिसेप्शन में लड़कियों जैसा घाघरा पहने नजर आएं रणवीर सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन