1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरी जसलीन मथारू, रोहित संग किया रोमांटिक डांस

Bigg Boss 12: बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरी जसलीन मथारू, रोहित संग किया रोमांटिक डांस

 Published : Nov 22, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 04:17 pm IST

बिग बॉस 12 में जो हो रहा है वो आप सोच भी नहीं सकते। अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड बनकर घर में घुसने वाली जसलीन मथारू रोहित के साथ बिकिनी डांस करती नजर आ रही हैं। 

जसलीन मथारू- India TV Hindi
जसलीन मथारू

मुंबई: बिग बॉस के घर में कौन कब किसका दोस्त बन जाता है कौन दुश्मन यह आम व्यूवर्स को समझ में ही नहीं आता है। कभी अनूप जलोटा को अपना हमसफर बताने वाली जसलीन मथारू अब रोहित सुचांति संग स्विमिंग पूल में रोमांस करती नजर आईं। बिग बॉस का जब यह एपिसोड अनूप जलोटा देखेंगे तो उनका क्या रिएक्शन होगा यह हम अभी सिर्फ सोच सकते हैं।

बिग बॉस के घर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जसलीन हरे रंग की बिकिनी में रोहित संग रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान घर के पूरे सदस्य मौजूद थे। वो जसलीन को और बढ़ावा दे रहे थे कि दोनों डांस करें। इसके बाद जसलीन ने रोहित का हाथ थामा और दोनों डांस करने लगे।

बता दें, हाल ही में लग्जरी बजट टास्क के दौरान रोहित और जसलीन में खूब झगड़ा हुआ था। खाने को लेकर रोहित जसलीन पर कॉमेंट करते दिख रहे थे, लेकिन इस वीडियो में दोनों की अलग ही कहानी नजर आ रही है।

पहले जसलीन घर में बने स्विमिंग पूल में उतरती हैं, इसके बाद रोहित भी पूल में आ जाते हैं। सुरभि इन दोनों को फिल्म के हीरो-हीरोइन बनाकर फिल्म की शूटिंग करवाती नजर आ रही हैं। डायरेक्टर सुरभि के कहने पर जसलीन और रोहित रोमांटिक हो जाते हैं, और पूल में ही रोमांटिक डांस करने लगते हैं।

जसलीन और रोहित जहां रोमांटिक सीन करने में मस्त हैं, वहीं पूल के बाहर बैठे रोमिल, दीपक और सोमी दोनों पर मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, बिग बॉस के लग्जरी बजट टास्क में रेड टीम की जीत हुई है। इस टीम में रोमिल, करणवीर, दीपक, सुरभि और सोमी शामिल हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Also Read:

ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन