मुंबई: अभिनेता विक्की कौशल टीवी एक्ट्रस और होस्ट हरलीन कौर को डेट कर रहे हैं। 'राज़ी' और 'संजू' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके 'मसान' एक्टर विक्की कौशल को रियल लाइफ में गर्लफ्रेंड मिल गई है और यह उनके एक इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चला है।
Related Stories
विक्की और हरलीन एक दूसरे से कॉमन फ्रेंड आनंद तिवारी के जरिए कुछ ही महीनों पहले मिले हैं। एक सूत्र के मुताबिक विक्की और हरलीन कम समय में ही एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों अपनी जिंदगी का ब्यूटीफुल फेज़ एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप अभी शुरुआती अवस्था में है और दोनों को करीब आने में अभी काफी वक्त लगेगा, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग खूब अच्छी हो चुकी है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्की ने हरलीन और विक्रांत मेस्सी के आने वाले वेब शो 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' का पोस्टर शेयर किया और लिखा- मेरे दो अनमोल रतन।

इस पोस्ट के बाद यह हलचल और तेज हो गई और ऐसा लगने लगा कि विक्की ने हरलीन के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।
Also Read:
दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमानों को मिला एक खास तोहफा
जानिए रणवीर और दीपिका में से कौन है ज्यादा अमीर?
बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।