1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने की सैफ की बेटी सारा अली खान की तारीफ

करीना कपूर खान ने की सैफ की बेटी सारा अली खान की तारीफ

 Published : Nov 19, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 03:53 pm IST

सारा अली खान जल्द ही केदारनाथ में नजर आने वाली हैं। सारा और करीना दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।

Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी सौतेली बेटी सारा अली खान की तारीफ की है, सारा का कहना है कि वो पैदाइशी स्टार हैं। ​करीना ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स-2018 के दौरान मीडिया से बातचीत में यह कहा। ​करीना और सारा के बीच अच्छे संबंध हैं। सारा जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में आगाज करने जा रही है, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था कि वह करीना के पेशेवर रवैये से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके इस गुण को अपनाना चाहेंगी। 

करीना से जब सारा के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन इससे इतर मुझे लगता है कि वह एक पैदाइशी स्टार है।" पुरस्कार समारोह में 'वीरे दी वेडिंग' की चारों मुख्य अभिनेत्रियों को 'कॉन्फिडेंट ब्यूटी ऑफ द ईयर' का लक्स गोल्डन रोड अवॉर्ड प्रदान किया। ​करीना से जब पूछा गया कि क्या वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगी तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया। 

'केदारनाथ' एक रोमांटिक फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि साल 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ व तबाही पर आधारित है। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन