1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जल्द ऑफएयर होने वाला है केबीसी 10, अमिताभ ने शूट किया आखिरी एपिसोड

जल्द ऑफएयर होने वाला है केबीसी 10, अमिताभ ने शूट किया आखिरी एपिसोड

 Published : Nov 19, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 02:06 pm IST

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 10वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है, और इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया है।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
Amitabh bachchan

मुंबई: 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। लेकिन जल्द ही अब यह शो ऑफ एयर होने वाला है। महानायक अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी' के 10 वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। 

अमिताभ ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, "'केबीसी' का फिनाले पूरा हो गया। इस सीजन का समापन। यह 'केबीसी' का 10वां सीजन है..साल 2000 से शुरू हुए 'केबीसी' के 18 साल हो गए। मेरे लिए 'केबीसी' के 716 एपिसोड, नौ सत्रों में 855 घंटे और हर एपिसोड पर लगभग 3-4 घंटे का अतिरिक्त काम और प्रत्येक एपिसोड पर 4-5 घंटे की और तैयारी।" 

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ (76) की झोली में फिलहाल दो फिल्में 'बदला' और 'ब्रह्मस्त्र' हैं। 

Also Read:

Koffee with karan 6: सैफ अली खान करीना से ज्यादा अपनी बहन सोहा अली खान पर करते हैं विश्वास, जानिए क्यों

सुष्मिता सेन के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉ़ल ने इस खास अंदाज में किया वि

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन