1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केबीसी 10' के फाइनल एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे कपिल शर्मा, 23 नवंबर को होगा ऑन एयर

केबीसी 10' के फाइनल एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे कपिल शर्मा, 23 नवंबर को होगा ऑन एयर

 Published : Nov 18, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 02:15 pm IST

अपनी कॉमिडी से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा अब अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि बिग बी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 10' के फाइनल एपिसोड में कपिल शर्मा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।

अमिताभ बच्चन- कपिल...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन- कपिल शर्मा

नई दिल्ली: अपने खुशनुमा अंदाज़ से ज़माने को हंसाने वाले कॉमेडी के सुपरस्टार कपिल शर्मा की खुशियां कुछ दिनों से कही खो गई थी। जोक्स की जगह उनकी मुंह से ना जाने कितने  विवादित बयानों ने ले ली थी।अपने साथियों से मारपीट और गाली गलौज की खबरे आम सी हो चली थी। अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की ज़िन्दगी के ग़म ख़त्म होने वाली हैं वो आने वाली 12 दिसम्बर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधनों में बंधने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले कपिल के लाइफ में एक और चीज जो बेहद खास हुई है।

आपको बता दें कि अपने कॉमिडी से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा अब अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि बिग बी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 10' के फाइनल एपिसोड में कपिल शर्मा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।शो से जुड़े हुए एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि कपिल और बिग बी के इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। बता दें कि 'केबीसी 10' का फाइनल एपिसोड 23 नवंबर को प्रसारित होगा। इस बार इस मशहूर क्विज शो के एपिसोड सीमित ही रखे गए थे। अब इस सीजन के आखिरी शो में हॉट सीट पर कपिल शर्मा बैठे नजर आएंगे। 

बता दें कि कपिल शर्मा अपने शो की वापसी के साथ ही दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। अब कपिल शर्मा के शो को बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान प्रड्यूस करने जा रहे हैं। यह शो 16 दिसंबर से ऑन-एयर होना शुरू होगा।

आपको बता दें कि आज कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ का बर्थडे और इस खास अवसर पर कपिल ने ट्विट कर एक गिन्नी के नाम एक प्यारा सा मैसेज पोस्ट किया है। कपिल ने लिखा है कि शुक्रिया गिन्नी मेरी ज़िन्दगी के अच्छे और बुरे पल में मेरा साथ देने के लिए, सिर्फ इतना ही नहीं मेरे अच्छे- बुरे वक़्त में मेरे साथ साथ खड़े होने के लिए..तुम्हारी वजह से ही आज मैं एक बेहतर इंसान हूं... तुम्हारे बेइंतहा मोहब्बत के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।।।। हैप्पी बर्थडे...लव यू....

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन