1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने शाहरुख के बेटे अब्राहम के साथ शेयर की क्यूट फोटो, साथ ही कह दी ये बड़ी बात

अमिताभ ने शाहरुख के बेटे अब्राहम के साथ शेयर की क्यूट फोटो, साथ ही कह दी ये बड़ी बात

 Published : Nov 18, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 01:42 pm IST

मिताभ बच्चन ने शाहरुख के छोटे बेटे अबराम के साथ एक फोटो शेयर की। लेकिन सबसे मजेदार था इस फोटो का कैप्शन

अमिताभ बच्चन - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन 

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन ने शाहरुख के छोटे बेटे अबराम के साथ एक फोटो शेयर की। लेकिन सबसे मजेदार था इस फोटो का कैप्शन, अमिताभ ने फोटो कैप्शन में लिखा कि ये है शाहरुख के छोटे बेटे अबराम और इनके मिलने के अंदाज से आप साफ देख सकते हैं इन्हें पता है 'हम इनके पिता के पिता हैं।'' और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शाहरुख इनके साथ अभी है भी नहीं है लेकिन इन्हें पता है हम इनके पिता के भी पिता है।''

अबराम इस फोटो में बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं। और वहीं दूसरी तरफ इस फोटो की बात करें तो जैसे ही अमिताभ ने इस फोटो को शेयर किया देखते ही देखते वायरल हो गई। लोगों ने कई तरह के कमेंट किये। यह फोचो 28 मिनट के अंदर 1 लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है।

बता दें कि ये फोटो अराध्या बच्चन के बर्थडे पार्टी की है। अमिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 7 साल की हो गईं। बर्थडे पर वह अपने मम्मी-पापा, दादा अमिताभ बच्चन, दादी जया बच्चन, बुआ श्वेता नंदा बच्चन के साथ बाहर डिनर पर गई थीं। इस डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। डिनर के बाद 17 नवंबर को आराध्या के लिए प्रतीक्षा बंगले में पार्टी रखी गई, जिसमें कई सिलेब्रिटीज अपने-अपने बच्चों के साथ पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के सेलेब्स शामिल हुए थे, ईशा देओल अपने पति भरत तखतानी और बेटी राध्या के साथ। शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ इस पार्टी में पहुंची थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन