1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां ऐश्वर्या और पापा अभिषेक ने इस खास अंदाज में मनाया बेटी अराध्या का बर्थडे, देखें तस्वीरें

मां ऐश्वर्या और पापा अभिषेक ने इस खास अंदाज में मनाया बेटी अराध्या का बर्थडे, देखें तस्वीरें

 Published : Nov 18, 2018 07:52 am IST,  Updated : Nov 18, 2018 07:52 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन सहित पूरी बच्चन फैमिली अराध्या बच्चन के बर्थडे पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

अराध्या बर्थडे फोटो- India TV Hindi
अराध्या बर्थडे फोटो

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन सहित पूरी बच्चन फैमिली अराध्या बच्चन के बर्थडे पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं।आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन की बेटी अराध्या बच्चन अपना 7वां बर्थ डे मना रही हैं। इस पूरी बर्थडे पार्टी की तैयारी खुद मम्मी  ऐश्वर्या राय बच्चन ने की थी। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ श्वेता बच्चन भी नजर आईं। इस पार्टी में ईशा देओल अपने पति तख्तानी और बेटी राध्या के साथ नजर आईं।

इस डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। डिनर के बाद 17 नवंबर को आराध्या के लिए प्रतीक्षा बंगले में पार्टी रखी गई, जिसमें कई सिलेब्रिटीज अपने-अपने बच्चों के साथ पहुंचे।

अभिषेक ने आराध्या को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत क्यूट तरीके से विश किया था। उन्होंने लिखा था- ''छोटी प्रिंसेज जन्मदिन मुबारक हो। आप परिवार का गर्व हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराती रहें, मासूम बनी रहें। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।''

अभिषेक ने इसके बाद ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने ऐश्वर्या को आराध्या को इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया अदा किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन