मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने वाइट-गोल्डन ड्रेस पहना था। दोनों बिल्कुल रॉयल लग रहे थे। इस रिसेप्शन की इनसाइड पिक्चर्स और वीडियोज आने शुरू हो गये हैं, जहां दोनों परिवार वालों के बीच खड़े दीपिका और रणवीर मेहमानों का स्वागत करते और उनसे मिलते नजर आ रहे हैं। दीपिका की तरफ उनका परिवार और रणवीर की तरफ उनका परिवार खड़ा है।
Related Stories
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक है। आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट करने के बाद इन्होंने शादी का फैसला लिया और इसी का नतीजा है कि दोनों ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। आपको बता दें कि यह शादी दो रीति-रिवाज से की गई पहले कोंकणी और दूसरी सिंधी। इन दोनों की पहली वेडिंग रिसेप्शन बैंगलुरु में की गई जहां खेल, बिजनेस, टॉलीवुड के कई महान हस्तियां शामिल हुई। और अब इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन आज रात मुंबई में किया गया है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगा। जिसमें फिल्म से जुड़े सभी सितारे शामिल होंगे।