1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 16 साल बाद 'कॉफी विद करण' में साथ दिखे करीना-सैफ, बेबो बोलीं- 'मैं नंबर 1 हीरोइन हूं', एक्टर ने खुद को किया रोस्ट

16 साल बाद 'कॉफी विद करण' में साथ दिखे करीना-सैफ, बेबो बोलीं- 'मैं नंबर 1 हीरोइन हूं', एक्टर ने खुद को किया रोस्ट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 03, 2026 07:49 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 07:49 am IST

करीना कपूर और सैफ अली खान 'कॉफी विद करण 9' के चौथे एपिसोड में करण जौहर के साथ मस्ती करते नजर आने वाले हैं। 2010 के बाद अब एक बार फिर शो के काउच पर यह जोड़ी लौटी है।

kareena kapoor- India TV Hindi
करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

'कॉफी विद करण 9' के चौथे एपिसोड में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ मेहमान बनकर फिर से शो में एंट्री करने वाली हैं। करण जौहर के शो का नया टीजर रिलीज कर दिया है, जो चर्चा में बना हुआ। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 में साथ नजर आने के बाद यह उनकी दूसरी जॉइंट अपीयरेंस है। इससे पहले 2010 में करीना और सैफ 'कॉफी विद करण' के सीजन 3 में एक कपल के तौर पर साथ आए थे। कॉफी विद करण का सीजन 9 खास होने वाला है, क्योंकि करीना कपूर और सैफ अली खान 16 साल बाद एक बार फिर इस टॉक शो में साथ नजर आएंगे। इस शो में करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी सलमान खान के साथ नजर आ चुकी हूं।

कॉफी विद करण 9 नया टीजर

करीना कपूर करण जौहर की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उन्हें खुशी है और राहत भी महसूस हो रही है कि यह शो अपने आखिरी सीजन में पहुंच गया है। करीना कहती हैं, 'अब हमें बार-बार कॉफी विद करण में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।' करण तंज कसते हुए कहते हैं, 'शो के आखिरी सीजन को लेकर आपकी संवेदनशीलता दिखाने के लिए धन्यवाद।'

कॉफी विद करण के लिए मिस्कास्ट हैं सैफ

इन दोनों दोस्तों की बातचीत के बीच सैफ अली खान कहते हैं कि उन्हें लगता है कि इस शो के लिए वह एक गलत चुनाव हैं। इस बीच सैफ दोनों दोस्तों की बातचीत के बीच में टोकते हुए कहते हैं, 'आई एम स्लाइटली मिस्कास्ट'

करीना ने खुद को बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस बताया

प्रोमो का सबसे मजेदार पल तब आता है, जब करण, करीना से पूछते हैं कि उनके हिसाब से इस समय बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस कौन है? बिना एक पल भी सोचे करीना अपनी तरफ इशारा करती हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती हैं, 'जो आपके सामने बैठी है।' उनके इस जवाब पर सैफ एक मजेदार कमेंट करते हैं। वह करीना को याद दिलाते हैं कि हमेशा खुद को चुनने के बजाय वह दूसरों की तारीफ भी कर सकती हैं, लेकिन करीना तुरंत पलटकर जवाब देती हैं, 'मैंने की तो है। आपका क्या मतलब है?' यह बातचीत इस कपल के बीच की उस जानी-पहचानी नोक-झोंक को बखूबी दिखाती है, जहां करीना का आत्मविश्वास और सैफ की हाजिरजवाब टिप्पणियां मिलकर एक बहुत ही मनोरंजक माहौल बनाती हैं।

16 साल बाद सैफ-करीना फिर साथ काउच पर नजर आएंगे

यह कपल पहली बार 2010 में 'कॉफी विद करण' के तीसरे सीजन में एक साथ आया था, जब वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ पिछले सीजन में भी नजर आए थे। इस शो का नया एपिसोड हर बुधवार शाम 7:30 बजे जियो हॉटस्टार पर आता है।

ये भी पढ़ें - करण जौहर ने बात करना बंद किया तो बढ़ गया जाह्नवी कपूर का वजन, 'कॉफी विद करण 9' में एक्ट्रेस का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।