1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 'हमेशा जवान रहो', किंग खान ने दिया दिल छूने वाला जवाब

सलमान खान ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 'हमेशा जवान रहो', किंग खान ने दिया दिल छूने वाला जवाब

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 03, 2026 08:44 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 08:44 am IST

शाहरुख खान ने बताया कि फिल्म 'किंग' में अपनी शानदार बॉडी बनाने के लिए उन्हें सलमान खान से प्रेरणा मिली। यह खुलासा उस वक्त हुआ, जब भाईजान ने किंग खान को उनके 61वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान और सलमान खान Image Source : ANI

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सलमान खान की ओर से जन्मदिन की बधाई देर रात आई और शाहरुख ने भी उन्हें प्यार भरा जवाब दिया। सोशल मीडिया पर भाईजान की शुभकामनाओं और किंग खान के जवाब की खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान ने उन्हें 'द किंग' कहकर उनके दिन को खास बना दिया। साथ ही शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए सुपरस्टार ने उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का नया गाना 'तू मिल जाए' भी शेयर किया।

सलमान की तारीफ सुन शाहरुख ने बनाई बॉडी

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर 'किंग' फिल्म से शाहरुख का गाना 'तू मिल जाए' शेयर किया और उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो 'द किंग', यही मेरी दुआ है @iamsrk।' शाहरुख ने सलमान की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, 'आपने कहा था कि बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, बस इसी के लिए मैंने इतनी मेहनत की। लव यू भाई, हमेशा।'

shah rukh khan
Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRKशाहरुख खान ने अपनी फिटनेस का श्रेय सलमान खान को दिया।

शाहरुख खान की फिटनेस ने जीता दिल

फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान की शानदार फिटनेस ने फैंस से लेकर मशहूर हस्तियों तक को प्रभावित किया है। करण जौहर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नजर आए, वहीं फैंस ने भी 'तू मिल जाए' गाने में शर्टलेस दिखे शाहरुख के एब्स और दमदार बॉडी की जमकर सराहना की। काजोल ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ एक तस्वीर शेयर की और उनके लिए जन्मदिन की एक प्यारी सी शुभकामना लिखी। उनके संदेश में लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो @iamsrk! आप हमेशा ऐसे ही रॉकस्टार बने रहें। आज आपको ढेर सारा प्यार और एक बड़ा सा हग!'

shah rukh khan
Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHAR,KAJOLस्टार्स ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी।

शाहरुख खान ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया

हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके प्रशंसक सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए 'मन्नत' के बाहर जमा हुए। कई फैंस हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे और सुपरस्टार के लिए जमकर चीयर किया। इस दौरान शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज दिया। किंग खान ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। वह मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी में आए और वहां मौजूद हजारों प्रशंसकों का अभिवादन किया। कैजुअल लुक में नजर आए शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज दिया, जिसे देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे।

शाहरुख खान के 'किंग' का पहला गाना छाया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी नजर आएंगी। इनके अलावा, अभय वर्मा, अक्षय ओबेरॉय, अरशद वारसी, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और सौरभ शुक्ला भी सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए शाहरुख तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं 'द आर्चीज' से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद यह सुहाना खान की थियेटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें - शाहरुख खान ने बर्थडे विश के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर किया खास नोट, 'किंग' के पोस्टर्स से सजा मन्नत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।