'मन्नत' की छत पर बर्थडे बॉय शाहरुख खान, पूरी की फैंस की ख्वाहिश, फ्लाइंग किस और सिग्नेचर पोज से बना दिया दिन
'मन्नत' की छत पर बर्थडे बॉय शाहरुख खान, पूरी की फैंस की ख्वाहिश, फ्लाइंग किस और सिग्नेचर पोज से बना दिया दिन
शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर 'मन्नत' के बाहर जमा की भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए अपना जन्मदिन मनाया। जैसे ही उन्होंने अपनी बाहें फैलाईं, भीड़ खुशी से झूम उठी और जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगी।
Published : Nov 02, 2026 08:34 pm IST, Updated : Nov 02, 2026 08:34 pm IST
1/7Image Source : viral bhayani
शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' जारी किया गया है। इस बीच सुपरस्टार ने अपने जन्मदिन पर 'मन्नत' की बालकनी में एक बार फिर आकर अपने प्रशंसकों का दिन बना दिया।
2/7Image Source : viral bhayani
हर साल शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके बांद्रा स्थित चर्चित बंगले 'मन्नत' के बाहर उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है और इस साल भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यूं तो 'मन्नत' में चल रहे रेनोवेशन के चलते किंग खान अपने परिवार के साथ कहीं और रह रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वह 'मन्नत' पहुंचे और अपने सैकड़ों प्रशंसकों का अपने बंगले की छत से अभिवादन किया।
3/7Image Source : viral bhayani
अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान ने अपनी सिग्नेचर सफेद टी-शर्ट और बीनी (टोपी) पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने डेनिम जींस पहनी थी। बैकग्राउंड में एक 'किंग्स क्राउन' की तस्वीर चमक रही थी, जोउनकी आने वाली फिल्म 'किंग' की ओर इशारा करती है।
4/7Image Source : viral bhayani
सोमवार को अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान देर शाम अपने बंगले के बालकनी की सीढ़ियां चढ़कर बाहर आए, जहां 'मन्नत' के बाहर फैंस की भारी भीड़ उनका नाम पुकार रही थी। और जैसे ही फैंस ने किंग खान को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
5/7Image Source : Instagram/@iamsrk
उन्होंने अपने फैंस के सामने सिर झुकाया, हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया, हाथ जोड़कर नमस्कार किया और अपना सिग्नेचर 'बांहें फैलाकर' वाला पोज़ भी दिया। इस दौरान फैंस लगातार उनका उत्साह बढ़ाते रहे और चीयर करते रहे। उनके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
6/7Image Source : Instagram/@iamsrk
हर साल 2 नवंबर को, 'SRK डे' मनाने के लिए उनके सैकड़ों प्रशंसक 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा होते हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को अंतिम रूप देने में व्यस्त शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
7/7Image Source : Instagram/@iamsrk
मुंबई के बांद्रा वेस्ट में बैंडस्टैंड प्रोमेनेड पर स्थित 'मन्नत', शाहरुख खान के घर से कहीं बढ़कर है। समुद्र के सामने मौजूद इस मशहूर प्रॉपर्टी का इतिहास 1914 से जुड़ा है, जब इसे 'विला वियना' के नाम से बनाया गया था। शाहरुख खान ने 2001 में इस हेरिटेज बंगले को खरीदा और बाद में इसका नाम बदलकर 'मन्नत' रख दिया।