Published : Nov 02, 2026 07:12 pm IST, Updated : Nov 02, 2026 07:12 pm IST
1/5Image Source : Google Store
Google Pixel 10a को फ्लिपकार्ट पर चल रहे दिवाली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। गूगल के इस साल लॉन्च हुए फोन की कीमत में कंपनी ने पिछले दिनों इजाफा किया है। गूगल ने इस फोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 55,999 रुपये में मिल रहा था।
2/5Image Source : Google Store
गूगल का यह फोन फ्लिपकार्ट पर चल रहे दिवाली सेल में 52,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की खरीद पर 4,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 37,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
3/5Image Source : Google Store
Google Pixel 10a में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Tensor G4 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
4/5Image Source : Google Store
Google के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 48MP का मेन और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा।
5/5Image Source : Google Store
इस फोन में 5100mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर करती है।