Published : Nov 02, 2026 01:55 pm IST, Updated : Nov 02, 2026 01:55 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@ViralBhayani
'जामताड़ा' फेम अक्षा पारदसानी के जीवन में जबल खुशियां आई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति सिनेमैटोग्राफर कौशल शाह ने साथ में अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। अक्षा पारदसानी ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। अक्षा और कौशल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशी की खबर शेयर की है। अपने परिवार में इन नन्हे मेहमानों के आने की जानकारी देते हुए, एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा।
2/7Image Source : Instagram/@akshapardasany
अक्षा पारदसानी और कौशल शाह ने अपने घर में जुड़वां बच्चों बेटे और बेटी का स्वागत किया। जुड़वां बच्चों के आने की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा, 'ईश्वर ने हमें बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया है! अब दोगुने डायपर और दोगुने पिन की जरूरत होगी। हमें अपने जुड़वां बच्चों - एक बेटा और एक बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।'
3/7Image Source : Instagram/@akshapardasany
अक्षा पारदसानी ने अपने फैंस को जुड़वां बच्चों की पहली झलक भी दिखाई। फोटो में दोनों नवजात बच्चे एक-दूसरे के बगल में लेटे हुए हैं, जिनमें उनके छोटे-छोटे हाथ और उंगलियां दिखाई दे रही हैं। बच्ची ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हैं, जबकि बच्चे ने नीले रंग के कपड़े पहने हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
4/7Image Source : Instagram/@akshapardasany
अक्षा और कौशल के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद विक्रांत मैसी ने कमेंट किया, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।' वहीं श्रेया धनवंतरी ने लिखा, 'ओह माय गॉड! बधाई हो।' मनीष पॉल, ईशा तलवार और अन्य लोगों ने भी नए माता-पिता को बधाई दी। सितारे कपल के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
5/7Image Source : Instagram/@akshapardasany
अक्षा ने 26 फरवरी, 2024 को सिनेमैटोग्राफर कौशल शाह के साथ शादी की। यह एक निजी समारोह था, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। सितंबर 2026 में अक्षा ने बताया कि वे अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसमें एक मजेदार कैप्शन लिखा था: 'जल्द ही नया काम शुरू होगा' अब हम दोनों के लिए इसका मतलब बिल्कुल बदल गया है, है ना? @akshapardasany।'
6/7Image Source : Instagram/@akshapardasany
अक्षा पारदसानी को नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' में SP डॉली साहू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में उनके अभिनय ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच काफी पहचान दिलाई। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत काफी पहले ही कर दी थी। उन्होंने 2004 की हिंदी फिल्म 'मुसाफिर' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
7/7Image Source : Instagram/@akshapardasany
बाद में उन्होंने तेलुगु और मलयालम सिनेमा में कदम रखा और 'गोल', 'राइड', 'कंदिरीगा' और 'सलीम' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 'जामताड़ा' के अलावा, अक्ष 'काठमांडू कनेक्शन', 'रफूचक्कर' और 'कर्तम भुगतम' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं।