मारुति ने अक्टूबर में बेचीं 2.76 लाख गाड़ियां, टाटा की बिक्री में भी जोरदार उछाल- जानें महिंद्रा, हुंडई का प्रदर्शन
मारुति ने अक्टूबर में बेचीं 2.76 लाख गाड़ियां, टाटा की बिक्री में भी जोरदार उछाल- जानें महिंद्रा, हुंडई का प्रदर्शन
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने रविवार को बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अक्टूबर में उसकी कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 75,426 यूनिट पर पहुंच गई।
Published : Nov 02, 2026 12:31 pm IST, Updated : Nov 02, 2026 12:31 pm IST
1/6Image Source : maruti suzuki india
देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की है। अक्टूबर में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख यूनिट रही। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 2.12 लाख यूनिट रही।
2/6Image Source : tata motors cars
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने रविवार को बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अक्टूबर में उसकी कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 75,426 यूनिट पर पहुंच गई। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में कुल 61,295 गाड़ियां बेची थीं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 73,894 यूनिट हो गई, जो पिछले साल अक्टूबर में 61,134 यूनिट थी।
3/6Image Source : mahindra and mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की घरेलू यात्री वाहन बिक्री अक्टूबर में 2 प्रतिशत बढ़कर 73,338 यूनिट हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो बिजनेस के अध्यक्ष वेलुसामी आर. ने कहा कि अक्टूबर में कंपनी की एसयूवी बिक्री 73,338 यूनिट और कुल बिक्री 1,31,109 यूनिट रही, जो किसी भी महीने में अभी तक का सर्वोच्च स्तर है।
4/6Image Source : hyundai motor india
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अक्टूबर में अभी तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार और निर्यात मिलाकर कुल 82,299 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 17.7 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर में उसकी घरेलू बिक्री 16.7 प्रतिशत बढ़कर 62,799 यूनिट रही। वहीं, निर्यात 21.1 प्रतिशत बढ़कर 19,500 यूनिट्स पर पहुंच गया।
5/6Image Source : kia india
अक्टूबर में किआ इंडिया की थोक बिक्री सालाना आधार पर 13.22 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वाधिक मासिक स्तर 33,462 पर पहुंच गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 29,556 गाड़ियां बेची थीं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जनवरी-अक्टूबर, 2026 के दौरान उसकी कुल थोक बिक्री 21.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,86,470 यूनिट थी।
6/6Image Source : jsw mg motor india
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की अक्टूबर, 2026 में थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 8013 पर पहुंच गई। कंपनी के अनुसार, हाल ही में पेश किए गए मॉडल एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी और विंडसर इंडल्ज एडिशन को ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और चीन की एसएआईसी मोटर का जॉइंट वेंचर है।