ब्लोटिंग का कारण हो सकती हैं ये पांच चीजें, खाते ही पेट फूल सकता है
ब्लोटिंग का कारण हो सकती हैं ये पांच चीजें, खाते ही पेट फूल सकता है
कई बार खाना खाते ही पेट फूल जाता है और गैस, एसिडिटी ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। ISIC मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट शुभम वात्स्य ने बताया इन चीजों को खाने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
Published : Nov 02, 2026 12:39 pm IST, Updated : Nov 02, 2026 12:41 pm IST
1/5Image Source : India Tv
खाने में राजमा ऐसा फूड है जो ब्लोटिंग को ट्रिगर कर सकता है। राजमा में राफिनोज और बहुत सारे फर्मेंटेबल कार्बोहडरेट्स होते हैं। ये स्मॉल इंटेस्टाइन में पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं होते और कोलॉन के बैक्टिरिया इन्हें फर्मेंट करके गैस प्रड्यूस करते हैं जिससे ब्लोटिंग हो सकती है।
2/5Image Source : Magnific
दूसरे नंबर पर आते हैं छोले जो हेल्दी तो हैं लेकिन इन्हें खाने से पेट फूलने, गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी होने लगती है। छोले में भी राजमा की तरह फर्मेंटेबल कार्ब्स और फाइबर पाया जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में छोले खाते हैं तो इससे ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
3/5Image Source : Magnific
तीसरा नंबर है प्याज का, जिसका इस्तेमाल इंडियन कुकिंग में सबसे ज्यादा होता है। प्याज में फ्रुक्टान्स होता है, जो एक टाइप के फॉड मैप होते हैं। सेंसिटिव गट या आईबीएस वाले लोगों में ये फर्मेंटेशन तुरंत ब्लोटिंग ट्रिगर कर सकते हैं।
4/5Image Source : Magnific
चौथी चीज है दूध जो आपको ब्लोटिंग से परेशान कर सकता है। अगर आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं तो दूध पीने या उससे बनी चीजें खाने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
5/5Image Source : Magnific
कुछ लोगों को हाई प्रोटीन वाली चीजें जैसे दालें खाने से भी ब्लोटिंग बढ़ जाती है। खासतौर से चने की दाल, अरहर की दाल या फिर काली उड़द की दाल खाने से ब्लोटिंग होने लगती है।