ये गलतियां बढ़ा सकती हैं डायबिटीज का खतरा, डॉक्टर ने किया आगाह
ये गलतियां बढ़ा सकती हैं डायबिटीज का खतरा, डॉक्टर ने किया आगाह
जाने-अनजाने रोजाना लोग ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका असर उनके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ सकता है। डॉक्टर बता रही हैं कि कौन सी आदतें आपका ब्लड शुगर बढ़ा सकती हैं
Published : Nov 02, 2026 07:39 pm IST, Updated : Nov 02, 2026 07:39 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो धीरे धीरे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि खानपान के आलाव रोजाना की कुछ आदतें इस बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं किन आदतों से डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है?
2/5Image Source : UNSPLASH
सुबह नाश्ता स्किप करना: अगर आप सुबह का नाश्ता स्किप करते हैं तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है। साथ ही नाश्ता नहीं करने के बाद बहुत तेज भूख लगती है और लोग हेवी कार्बोहाइड्रेटेड वाला खाना खा लेते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
दो तीन घंटे एक ही जगह पर बैठना: अगर आप एक ही जगह पर दो से तीन घंटे बैठे रहते हैं तो इससे शुगर स्पाइक और इंसुलिन रेसिस्टेंस का का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लंबे समय तक बैठने की आदत को बदलें और हर घंटे में 2 से 3 मिनट के लिए उठकर टहल लें।
4/5Image Source : UNSPLASH
खराब डाइट: डायबिटीज के पीछे सबसे बड़ी वजह है आपकी खराब डाइट। अगर आप अपनी डाइट में मैदा, सफ़ेद ब्रेड और चीनी से भरपूर खाद पदार्थ का सेवन ज़्यादा करते हैं तो इससे भी ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है
5/5Image Source : UNSPLASH
रात को लेट डिनर करना: अगर आप रात का खाना बहुत ज़्यादा लेट करते हैं तो यह आदत भी डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ा सकती है।