1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार अभिनेता दिलीप को मिली जमानत

आखिरकार अभिनेता दिलीप को मिली जमानत

अभिनेत्री अपहरण मामले में गिरफ्तार मलयालम अभिनेता दिलीप को केरल उच्च न्यायलय ने मंगलवार को जमानत दे दी।

DILEEP- India TV Hindi
Image Source : PTI DILEEP

कोच्चि: अभिनेत्री अपहरण मामले में गिरफ्तार मलयालम अभिनेता दिलीप को केरल उच्च न्यायलय ने मंगलवार को जमानत दे दी। अभिनेता की यह पांचवीं जमानत याचिका थी, जिसमें उच्च न्यायालय के समक्ष यह उनकी तीसरी जमानत याचिका थी।

अभिनेता को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फरवरी में अभिनेत्री के अपहरण की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि अभिनेत्री का अपहरण 18 फरवरी को त्रिशूर से कोच्चि जाने वाले रास्ते पर किया गया था। उन्हें दो घंटों के लिए उनके वाहन में जबरन घुमाया गया जिसके बाद अभिनेता-निर्देशक लाल के घर के सामने फेंक दिया गया जहां से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मुख्य आरोपी पुल्सर सुनी और उसके सहयोगियों को एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest Bollywood News