A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Manmarziyaan New Song Dhayaan Chand: मस्ती से भरपूर है गाना, मिस ना करें विक्की कौशल के डांस मूव्स

Manmarziyaan New Song Dhayaan Chand: मस्ती से भरपूर है गाना, मिस ना करें विक्की कौशल के डांस मूव्स

विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' का नया गाना 'ध्यानचंद' रिलीज हो गया है। गाना विक्की कौशल और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है।

Vicky Kaushal - India TV Hindi
Vicky Kaushal

नई दिल्ली: विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' का नया गाना 'ध्यानचंद' रिलीज हो गया है। गाना विक्की कौशल और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है। गाना मस्ती से भरपूर है, जिसमें विक्की डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में तापसी नाराज हैं और विक्की उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

गाने को विजय यमलास निकिता गांधी, अमित त्रिवेदी और सुहास सावंत ने गाया है। म्यूजिक अमित त्रिवेदी का है।

यह अभिषेक और तापसी की साथ में पहली फिल्म है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है और 'तनु वेड्स मनु' के डायरेक्टर आनंद एल राय ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 सितंबर, 2018 को रिलीज होगी।

देखें गाना:

फिल्म की कहानी पंजाब की है। तापसी पंजाबी कुड़ी रूमी के रोल में हैं, जिन्हें विक्की कौशल के कैरेक्टर से प्यार है। अभिषेक सिख बॉय रॉबी के रोल में हैं। वो रूमी से शादी करने के लिए आते हैं, लेकिन रूमी चाहती हैं कि विक्की उनके घर शादी की बात करने आए।

यह फिल्म अभिषेक के लिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म से वो बॉलीवुड में 2 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। वो इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड भी हैं। फिल्म की शूटिंग पंजाब और दिल्ली में हुई है। पहले आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर फिल्म में लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन बाद में अनुराग ने उन्हें फिल्म में नहीं लिया।

Also Read:

Stree Collection Day 1: पहले दिन राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई, जानें कलेक्शन

इंदौर में सलमान खान के पुश्तैनी घर पहुंचे आयुष और वरिना, वीडियो देखकर भावुक हुए दबंग खान

 

Latest Bollywood News