A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या बड़े पर्दे पर विकास दुबे का किरदार निभाएंगे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने दिया ये जवाब

क्या बड़े पर्दे पर विकास दुबे का किरदार निभाएंगे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने दिया ये जवाब

बताया जा रहा है कि निर्माता संदीप कपूर गैंगस्टर की बायोपिक बनाने के अधिकार हासिल करने की प्रक्रिया में हैं।

vikas dubey manoj bajpayee- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MANOJBAJPYEE/PARADOXENT क्या बड़े पर्दे पर विकास दुबे का किरदार निभाएगे मनोज बाजपेयी?

मुंबई: अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के नाटकीय जीवन को बड़े पर्दे पर दिखाना दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को खूंखार गैंगस्टर की कथित मुठभेड़ की खबर के बाद नेटिजेंस ने उसी पर बॉलीवुड फिल्म बनने की संभावना पर चर्चा शुरू कर दी है।

निर्माता संदीप कपूर ने यह भी सुझाव दिया कि एक फिल्म बनाई जाए, जिसमें मनोज बाजपेयी गैंगस्टर की भूमिका निभाएं।

मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा, 'मैं आत्महत्या के काफी करीब पहुंच गया था'

कपूर ने ट्वीट किया, "आज मुठभेड़ में जो कुछ हुआ है वह सिनेमाई और नाटकीय अनुभव से परे है। मनोज बाजपेयी आपके अगले प्रोजेक्ट में विकास दुबे का किरदार निभाने को लेकर क्या विचार? आप आग लगा देंगे।"

हालांकि, मनोज ने सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने लिखा, "ये गलत खबर है।"

नेपोटिज्म की बहस में शामिल हुए मनोज बाजपेयी, कहा- इंडस्ट्री ने प्रतिभा को बर्बाद कर दिया है

बताया जा रहा है कि संदीप गैंगस्टर की बायोपिक बनाने के अधिकार हासिल करने की प्रक्रिया में हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News