1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का के लिए घुटनों पर बैठकर 'कमरिया लपालप' गाना गाने पर ट्रोल हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

अनुष्का के लिए घुटनों पर बैठकर 'कमरिया लपालप' गाना गाने पर ट्रोल हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा के लिए मशहूर भोजपुरी गाना ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू...’ गवाया, मनोज एक लाइन गा रहे थे और शाहरुख ये लाइन रिपीट कर रहे थे।

anushka shah rukh manoj tiwari_india tv- India TV Hindi
anushka shah rukh manoj tiwari_india tv

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, भोजपुरी फिल्मों के गायक और अभिनेता रह चुके मनोज तिवारी हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बनारस में थे। शाहरुख और अनुष्का अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रचार के लिए बनारस पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा के लिए मशहूर भोजपुरी गाना ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू...’ गवाया, मनोज एक लाइन गा रहे थे और शाहरुख ये लाइन रिपीट कर रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने मनोज तिवारी को निशाने पर लेना शुरी कर दिया। लोगों को उस घटना की याद आ गई जब मनोज तिवारी ने एक महिला टीचर को खरी-खोटी सुना दी थी क्योंकि उसने सांसद मनोज तिवारी से गाना गाने का अनुरोध कर दिया था।

मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर इसी बात को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। उनके बारे में लिखा जा रहा है कि एक शिक्षिका को गाने की फरमाइश करने पर मनोज ने सबके सामने काफी कुछ सुना दिया था अब एक हीरोइन के सामने घुटने के बल बैठकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी गाना गा रहे हैं।

​यहां देखिए वीडियो

आपको याद दिला दें, दिल्ली में एक स्कूल कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी को बुलाया गया था। मंच पर मौजूद एक शिक्षिका ने मनोज तिवारी से गाना गाने का अनुरोध कर दिया। इस पर मनोज तिवारी भड़क गए। उन्होंने कहा आप एक सांसद से कह रही हैं गाना गाओ, यही तमीज है आपकी। क्या ये गाने का प्रोग्राम है? आपको पता नहीं यहां क्या हो रहा है? उन्होंने शिक्षिका को न सिर्फ स्टेज से नीचे उतरने को कह दिया साथ में ये भी कहा कि इनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

​लोग ट्विटर पर कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सैकड़ों बच्चों के सामने उनकी शिक्षिका को अपमानित करने वाले मनोज तिवारी अब कमरिया करे लपालप गाएंगे तो उन्हें ट्रोल तो किया ही जाएगा।

​अब यहां देखिए वो वीडियो जब मनोज तिवारी ने शिक्षिका को फटकार लगाई थी।

इसे भी पढ़ें-

जब हैरी मेट सेजल में चला इम्तियाज वाला जादू

इसलिए मीडिया से नहीं डरते शाहरुख के बच्चे

 

Latest Bollywood News