1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘तलवार’ के कारण डरी हुई थीं डायरेक्टर मेघना

‘तलवार’ के कारण डरी हुई थीं डायरेक्टर मेघना

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए डबल मर्डर केस को पर्दे पर उतारने वालीं निर्देशक मेघना गुलजार फिल्म बनाने से पहले काफी डरी हुई थीं।

talwar- India TV Hindi
talwar

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए डबल मर्डर केस को पर्दे पर उतारने वालीं निर्देशक मेघना गुलजार फिल्म बनाने से पहले काफी डरी हुई थीं। वह इस फिल्म की कहानी को लेकर बहुत घबराई हुई थीं। इस तरह की फिल्म को बनाना उनके लिए आसान नहीं था। दिग्गज फिल्मकार गुलजार और अभिनेत्री राखी की बेटी मेघना फिक्की फ्रेम्स 2016 में आयोजित एक चर्चा का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने फिल्म 'तलवार' की यात्रा और फिल्म बनाने में आई परेशानियों को शेयर किया।

इसे भी पढ़े:- हर गांधी जयंती पर आएगी विशाल भारद्वाज की फिल्म

उन्होंने कहा, "मैंने जो पहले फिल्में की हैं, वे महिलाओं पर आधारित हैं। 'तलवार' मेरे लिए अलग थी, इसलिए मैं इस फिल्म को बनाने से पहले डरी हुई थी।"

विशाल भारद्वाज द्वारा लिखी गई कहानी 'तलवार' में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और तब्बू महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में 2008 के दोहरे हत्याकांड का चित्रण है। मेघना ने, फिल्म की पटकथा पढ़ने के बाद पिता गुलजार की ओर से आई प्रतिक्रिया को याद किया।

उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने स्क्रिप्ट पढ़ी, और उन्होंने कहा कि इसमें ढेर सारी तकनीक और जांच है। भावना कहां हैं? लेकिन हम इसे लक्ष्य के रूप में चाहते थे और यह कि भावुकता दर्शकों की तरफ से जाहिर की जाए।"

यह हत्याकांड मई 2008 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। जिसमें 14 साल की लड़की आरूषी और 45 वर्ष के नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी। फिल्म में नीरज कबी और कोंकणा सेन ने आरुषी के माता-पिता की भूमिका निभाई थी।

Latest Bollywood News