FWICE के फैसले पर मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान में गाना गाने के बाद लगा था बैन
FWICE के फैसले पर मीका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान में गाना गाने के बाद लगा था बैन
IANS
Published : Aug 18, 2019 11:28 pm IST, Updated : Aug 18, 2019 11:34 pm IST
एफडब्ल्यूआईसीई ने मीका के पाश्र्वगायन करने, सार्वजनिक तौर पर प्रस्तुति देने और देश में अभिनय करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
Mika Singh
मुंबई: गायक मीका सिंह (Mika Singh) ने रविवार को कहा कि उन पर पाबंदियां लगाने के फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लायीज (FWICE) के फैसले के बावजूद वह भारत के लिए बेहतर काम करते रहेंगे। मीका पाकिस्तान में गाना गाने को लेकर आलोचना झेल रहे हैं।
एफडब्ल्यूआईसीई फिल्म निर्माण के सभी 24 कौशलों का मातृ-निकाय है। संगठन ने बुधवार को एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्ते व तनाव के बीच कराची में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की शादी में मीका सिंह उर्फ अमरीक सिंह के गाना गाने से उसे गहरा आघात लगा है।