1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पाकिस्तान में मीका की परफॉर्मेंस पर मचा बवाल, वीडियो देखकर भड़के लोग

पाकिस्तान में मीका की परफॉर्मेंस पर मचा बवाल, वीडियो देखकर भड़के लोग

 Published : Aug 11, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 07:54 pm IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का विवादों से चोली दामन का साथ रहता है। एक बार फिर से मीका सिंह को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

मीका सिंह- India TV Hindi
मीका सिंह

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का विवादों से चोली दामन का साथ रहता है। एक बार फिर से मीका सिंह को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल बात यह है कि इन दिनों भारत- पाकिस्तान के बीच इन दिनों काफी तनाव चल रहा है। ऐसे में मीका सिंह का पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्फ के रिश्तेदार की शादी में जाकर परफॉर्म करना नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे रहा रहा है। इस शादी की वीडियो सामने आने के बाद लोग मीका सिंह से काफी नाराज है और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी कंट्रोवर्सी से जुड़ा है। कुछ दिन पहले मीका परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे तभी उनपर एक ब्राजीलियन लड़की ने आरोप लगाई थी कि मीका अजीबोगरीब तस्वीर भेजते थे। और दुबई पुलिस ने बात का खुलासा होते ही मीका को हिरासत में लिया था।

मीका सिंह से जुड़े  कंट्रोवर्सी

2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को मीका सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था, जिस पर अच्छा-खासा बवाल मचा था। राखी और मीका का ये मामला मीडिया पर काफी छाया हुआ था।

2015 में एक लाइव इवेंट के दौरान मीका ने गुस्से में आकर एक डॅाक्टर को थप्पड़ मार दिया। दरअसल, मीका मुबंई में एक लाइव कंसर्ट कर रहे थे जिस बीच एक डॅाक्टर जबरदस्ती फीमेल क्राउड में जाकर नाचने लगा। ये देखकर हमारे मीका भड़क गए और उस डॅाक्टर को जोरदार थप्पड़ रसीद दिया।

मीका के खिलाफ 2014 में हिट एंड रन केस दर्ज हो चुका है। मीका ने अपनी गाड़ी से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। जिसमें ड्राइवर सहित कई पेसैंजर्स घायल भी हुए थे। 

'कॅामेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग के बाद मीका ने बिपाशा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उनके गाल पर एक लिपस्टिक का मार्क था। उसमें उन्होंने ये कैप्शन डाला कि ये किस बिपाशा ने उन्हें किया है।

Also Read: 

kasautii zindagii kay 2: क्या अनुराग को भूलकर Mr. बजाज से प्यार करने लगेगी प्रेरणा, ये Videos हैं इस बात का सबूत!

Nach Baliye 9: पत्नी सुनीता और रवीना टंडन के साथ गोविंदा थिरकाएंगे कदम, वायरल हुआ वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन