1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', देखें Video

विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 11, 2019 09:17 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 09:17 am IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अनोखे अंदाज में 'बॉटल कैप चैलेंज' पूरा करते नजर आए।

विराट कोहली ने अनोखे...- India TV Hindi
विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', देखें Video Image Source : GETTY IMAGES

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'बॉटल कैप चैलेंज' काफी वायरल हो रहा है। नेता से लेकर अभिनेता तक सभी इस चैलेंज को पूरा करने में लगे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर इस मौके पर कहां पीछे रहने वाले थे।

हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अनोखे अंदाज में 'बॉटल कैप चैलेंज' पूरा करते नजर आए। इस वीडियो में विराट को बाएं हाथ से शॉट खेलते हुए बोतल का कैप खोलते देखा जा सकता है। विराट ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कभी नहीं से बेहतर है देर से करना। #BottleCapChallenge।

इस वीडियो की दिलचस्प बात ये रही कि जैसे ही विराट कोहली ने 'बॉटल कैप चैलेंज' पूरा किया वैसे ही ब्रैकग्राउंड में रवि शास्त्री की पुरानी कमेंट्री का साउंड सुनाई दिया।  बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब मेजबान वेस्टइंडीज और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली जी रही है। सीरीज का दूसरा वनडे आज यानि 11 अगस्त को खेला जाना है। इससे पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय क्रिकेटर ने बॉटल कैप चैलेंज पूरा किया है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने ही अंदाज में 'बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते नजर आए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल