मिलिंद सोमन की मां ने 80 साल की उम्र में किए पुश अप्स, देखें वीडियो
मिलिंद सोमन की मां ने 80 साल की उम्र में किए पुश अप्स, देखें वीडियो
IANS
Published : May 12, 2019 11:07 pm IST, Updated : May 12, 2019 11:08 pm IST
अभिनेता मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन एक खास अंदाज में।
Milind Soman's 80 year old mother doing push ups
अभिनेता मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन एक खास अंदाज में। मिलिंद ने एक वीडियो को पोस्ट किया जिसमें उनकी 80 वर्षीय मां साड़ी पहनकर पुश-अप्स करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मिलिंद महिलाओं से फिट रहने का आग्रह कर रहे हैं।
समुद्र तट के इस वीडियो में मिलिंद भी अपनी मां के साथ 16 पुश अप लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "कभी भी बहुत देर नहीं होती। ऊषा सोमन, मेरी मां। 80 वर्ष की युवा। हर दिन को मदर्स डे बनाएं।"
इस वीडियो में मिलिंद ने कहा, "यह वीडियो सभी माताओं के लिए है। अपने लिए हर रोज थोड़ा सा वक्त निकालें, चाहे वह पांच या दस मिनट ही क्यों न हो, जितना भी आप मैनेज कर सकें । हम आप सभी को सुपर फिट देखना चाहते हैं। हैप्पी मदर्स डे।"
मिलिंद की मां ने ऐसा कुछ पहली बार नहीं किया है। वह जब 70 साल से अधिक उम्र की थीं तब उन्होंने साड़ी पहनकर नंगे पांव मैराथॉन में हिस्सा लिया था और इसके साथ ही प्लैंक्स भी किए थे।
मिलिंद के साथ ही साथ कुछ और सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां संग बिताए गए खूबसूरत लम्हों को शेयर किया।