1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने इरफान खान को बताया सबसे बड़ा 'खान', अंग्रेजी मीडियम में साथ कर रही हैं काम

करीना कपूर खान ने इरफान खान को बताया सबसे बड़ा 'खान', अंग्रेजी मीडियम में साथ कर रही हैं काम

 Published : May 12, 2019 07:19 pm IST,  Updated : May 12, 2019 07:19 pm IST

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पहली बार इरफान खान (Irrfan Khan) संग काम कर रही हैं। वह 2017 की फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान के साथ नज़र आएंगी।

Kareena Kapoor Khan- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पहली बार इरफान खान (Irrfan Khan) संग काम कर रही हैं। वह 2017 की फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान के साथ नज़र आएंगी। करीना ने अपने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान संग काम किया है, लेकिन वह इरफान को सबसे बड़ा 'खान' मानती हैं।

इरफान संग काम करने को लेकर खुश करीना ने आईएनएस को बताया- ''मैं यह फिल्म करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं सभी खान- शाहरुख, आमिर, सलमान, सैफ के साथ काम किया है, लेकिन मेरे लिए इरफान खान के साथ काम करना सम्मान की बात है।''

फिल्म में करीना पुलिस के रोल में नज़र आएंगी। करीना ने अपने करियर में ऐसा रोल पहले नहीं किया है। वह 15 मई को मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

उन्होंने आगे कहा- ''सारे खान में वह सबसे बड़े खान हैं। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं। मेरा छोटा रोल है, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बहुत उत्साहित हूं।''

फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी करीना के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। एक बयान में उन्होंने कहा था- ''अंग्रेजी मीडियम स्पेशल फिल्म है और हमें खुशी है कि करीना इस फिल्म का हिस्सा हैं। हम फिल्म में नया कैरेक्टर लेना चाहते थे और वह इसके लिए परफेक्ट हैं। वह पुलिस की भूमिका में दिखेंगी और उन्होंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया है।''

फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में राधिका मदान और दीपक डोबरियाल भी हैं। राधिका इरफान की बेटी और दीपक उनके भाई के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में उदयपुर में शुरू हुई थी। मुंबई शेड्यूल खत्म करने के बाद लंदन में शूटिंग होगी।

Also Read:

Student Of The Year 2 रिलीज़ के कुछ घंटो के बाद ही तमिलरॉकर्स पर हुई लीक

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को मिले रिव्यू पर तारा सुतारिया ने ऐसे किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से की मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन