1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने पानीपत में संजय दत्त संग काम करने का अनुभव किया शेयर

अर्जुन कपूर ने पानीपत में संजय दत्त संग काम करने का अनुभव किया शेयर

 Reported By: IANS
 Published : May 12, 2019 06:43 pm IST,  Updated : May 12, 2019 06:43 pm IST

फिल्म 'पानीपत' में पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि संजय का स्वभाव बेहद नम्र और एक बच्चे की तरह है।

Arjun Kapoor, Sanjay Dutt- India TV Hindi
Arjun Kapoor, Sanjay Dutt

फिल्म 'पानीपत' में पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि संजय का स्वभाव बेहद नम्र और एक बच्चे की तरह है। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है।

बेलवेडर स्टूडियो की लॉन्चिंग के दौरान संजय के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अर्जुन ने कहा, "मैंने उनके साथ फिल्म में कुछ हिस्सों की ही शूटिंग की है। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। वो एक ऐसे इंसान हैं, जिनके अंदर मैंने एक बच्चे को देखा। हम सब संजू सर को एक अभिनेता और स्टार के तौर पर देखते हुए बड़े हुए हैं।"

अभिनेता ने आगे कहा, "उनका व्यक्तित्व जीवन से बड़ा है, ऐसे में जब आप सेट पर उनके साथ चलते हैं, तब आपको यह महसूस होता है कि उनकी शख्सियत इतनी खास क्यों हैं। लेकिन वह एक बच्चे की तरह है। वह काफी विनम्र हैं और वह जिस तरह बातचीत करते हैं आपको ये महसूस नहीं होगा कि वे फिल्म में खलनायक हैं और आप उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि वह मेरे गाल खींचने लगते हैं। ऐसे में उनके सामने किरदार में बने रहना मेरे लिए काफी मुश्किल होता है।"

Also Read:

Student Of The Year 2 रिलीज़ के कुछ घंटो के बाद ही तमिलरॉकर्स पर हुई लीक

दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से की मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

Chehre: अमिताभ बच्चन ने मिस्ट्री थ्रिलर से अपना पहला लुक किया शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन