मुंबई: बॉलीवुड के फिल्मकार करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। अब तक इस शो में कई फिल्मी सितारे शिरकत कर चुके हैं। अब खबर आई है कि अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत टीवी पर इस लोकप्रिय चैट शो में नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब शाहिद और मीरा एक साथ राष्ट्रीय टेलिविजन पर नजर आएंगे। वैसे यह दंपति हमेशा अपनी निजता बनाए रखने की कोशिश करता है।
इसे भी पढ़े:- रणवीर सिंह ने कहा ‘कॉफी विद करण’ में होती हैं फालतू बातें
अभिनेता शाहिद कपूर ने इस शो के एपिसोड की शूटिंग वाली फोटो इंस्टाग्राम पर डाली है। इस शो को करण जौहर होस्ट करते हैं। दंपत्ति ने जुलाई 2015 में शादी रचाई थी और इस साल 26 अगस्त को उनकी बेटी मीशा पैदा हुई।
हाल ही में खबर आई थी कि इस शो में 100वें एपिसोड में दबंग सलमान खान भी नजर आएंगे। उनके साथ इसमें उनके दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी दिखेंगे। करण के इस टॉक शो के पांचवें सत्र का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार वर्ल्ड पर होता है। इसमें अब तक शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे सितारे दिखाई दे चुके हैं।
Latest Bollywood News