1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने कहा ‘कॉफी विद करण’ में होती हैं फालतू बातें

रणवीर सिंह ने कहा ‘कॉफी विद करण’ में होती हैं फालतू बातें

 Published : Nov 30, 2016 06:13 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 06:13 pm IST

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह हाल ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खूब मस्ती करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान इन दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। इसके सथ ही इनकी गहरी दोस्त भी दर्शकों के सामने आई।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह हाल ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खूब मस्ती करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान इन दोनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। इसके सथ ही इनकी गहरी दोस्त भी दर्शकों के सामने आई। रणवीर सिंह ने हाल ही में कहा कि उनके और 'ये जवानी है दीवानी' के अभिनेता रणबीर कपूर के बीच गहरी मित्रता है और वे अच्छे दोस्त हैं।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: कैटरीना के स्टाइल में रणबीर ने लगाए 'चिकनी चमेली' पर ठुमके

दोनों हाल ही में फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' में एक-साथ दिखाई दिए थे। शो में रणबीर ने कहा कि रणवीर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को शादी करनी चाहिए और सुंदर बच्चों को जन्म देना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने कहा, "'कॉफी विद करण' टाइमपास है। इसमें कई फालतू बातें होती हैं, जिसे गंभीरता ने नहीं लेना चाहिए।" रणवीर ने सोमवार को रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची पर अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से यह बात कही। करण के चैट शो में रणबीर के साथ अपने संबंधों के बारे में रणवीर ने कहा, "रणबीर और मैं अच्छे दोस्त हैं। मैंने यह शो देखा और सोचा कि बहुत हास्यस्पद है।"

अफवाहों को वह किस तरह संभालते हैं? इस पर रणवीर ने कहा, "हर दूसरे दिन मैं नई अफवाहें सुनता हूं और सीखता हूं कि किस तरह बेफिक्र रहें। मेरे लिए अफवाहें मायने नहीं रखतीं और मैं इन्हें गंभीरता से नहीं लेता। कलाकार के रूप में, मैं सिर्फ बेहतर करने और अच्छी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं नकारात्मकता को एक-तरफ रखता हूं और सकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित करता हूं।"

रणवीर की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ में उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन