1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू ने ससुराल वालों पर जादू-टोना के आरोप लगाए, अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत FIR दर्ज

पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू ने ससुराल वालों पर जादू-टोना के आरोप लगाए, अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत FIR दर्ज

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 12, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 09:14 pm IST

जादू-टोना करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। विनायक राउत की बहू का कहना है कि वह तीन साल से अलग रह रही हैं। ऐसे में वह तलाक के लिए भी कोर्ट में आवेदन करेंगी।

Vinayak Raut- India TV Hindi
विनायक राउत Image Source : FB/VINAYAK RAUT

शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत ने पति गीतेश राउत समेत पूरे परिवार पर जादू-टोना और घरेलू अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरिजा राउत ने कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन में अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत केस दर्ज कराया है। ठाणे शहर के कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने फिरोज अदम शेख नाम के बाबा को गिरफ्तार किया है। ठाणे कोर्ट में आरोपी बाबा को पेश किया गया। कोर्ट ने बाबा को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

गिरजा राउत के मुताबिक 2017 में उनकी शादी गीतेश राउत से हुई थी, तब से उनके बीच में कोई सबंध ही स्थापित नहीं हुए। गीतेश हमेशा इनकार करता रहा और बेहतर परिवारिक जीवन के लिए जादू टोना और अघोरी प्रथाओं का सहारा लिया जाता रहा। गिरजा ने कई बार विरोध किया, लेकिन हर बार उन्हें चुप करा दिया जाता था। मारपीट की जाती थी, गंदी गालियां दी जाती थी।

जादू-टोना को बढ़ावा देते थे विनायक

गिरिजा ने बताया कि जादू-टोना की प्रथाओं के लिये विनायक राउत भी बढ़ावा दिया करते थे। सर पर नींबू काटना, अगरबत्ती की भभूत का पानी पिलाना। इस तरह के कृत्य किये जाते थे। गीतेश बहुत सारे पैसे ले आता था और गिरिजा से कैश गिनने के लिए कहता था। घर में मशीन होने के बाद भी गिरिजा से एक बार लगभग 18 लाख रुपये गिनने के लिए कहा गया। ये पैसे कहां से आते थे। इस बारे में गीतेश कोई जानकारी नहीं देता था। गिरिजा ने कहा कि उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकायत जरूरी की है, लेकिन 5 करोड़ रुपये या हर महीने 2 लाख रुपये या थ्री बीएच के फ्लैट और ऑटोमेटिक गाड़ी की मांग उन्होंने नहीं की है। विनायक राउत के ये आरोप बेबुनियाद हैं।

गिरिजा की मां ने कही तलाक की बात

गिरिजा की मां पूजा पवार ने कहा, "हम अपनी बेटी और उसके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए साथ में जाते थे, लेकिन हम कमरे के बाहर बैठते थे। बाबाओं के पास गिरिजा और गीतेश ही बैठते थे। हमने इतने दिन इसलिए कुछ नहीं कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और ऐसा नहीं हुआ। हमें सिर्फ न्याय चाहिए। हमारी बेटी तीन साल उससे अलग रही है, इसलिए अब डिवॉर्स भी फाइल करेंगे।"

सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

पीड़ित गिरजा राउत के वकील सागर कदम ने कहा, "इस मामले में हमने महाराष्ट्र नरबली और अघोरी प्रथाओं से संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर के के तहत पुलिस ने बाबा को अरेस्ट किया है और उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। जादू टोना मामले में 7 आरोपी हैं, जिसमें विनायक राउत भी एक आरोपी हैं। हमारी मांग है कि पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे। घेरलू हिंसा की भी शिकायत हमने की है।"

विनायक राउत ने आरोपों को नकारा

गिरिजा राउत द्वारा लगाए सारे आरोपो को विनायक राउत ने खारिज किया है। विनायक राउत का कहना हैं कि अगर गिरिजा के साथ उसके माता पिता भी अघोरी बाबा के पास आया करते थे तो फिर उसी वक्त उसके माता पिता ने कोई शिकायत क्यों नहीं की। मेरा नेता गीतेश और गिरिजा तीन साल से साथ नहीं रहते। एक महीने पहले ही हम पर गिरजा ने डोमेस्टिक वायलेंस का सूट दाखिल किया है, जिसमें उसने पांच करोड़ रुपये, 2 लाख रुपये महीना, थ्री बीएच के फ्लैट और ऑटोमेटिक गाड़ी की मांग की थी। इन सभी आरोपो में जरूर कुछ और बात है। हम कोर्ट में सभी सवालों का जवाब देंगे, हमें उम्मीद है कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

2 साल बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पैर में अलग-अलग नंबर की चप्पलें बनी अहम सुराग, काला जादू थी हत्या की वजह

दिल्ली में रूह कंपा देने वाली वारदात: डॉक्टर ने 'काला जादू' के शक में नौकरानी को उतारा मौत के घाट, बोला - मुझे फांसी दे दो!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।