1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में हुआ बदलाव, हर्षित और वरुण हुए बाहर

जिम्बाब्वे और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में हुआ बदलाव, हर्षित और वरुण हुए बाहर

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 12, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 02:58 pm IST

भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। चोटिल होने की वजह से हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और साथ ही में उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया गया है।

Harshit Rana- India TV Hindi
हर्षित राणा Image Source : AP

14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। हर्षित की जगह वनडे सीरीज में प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया है। हर्षित और वरुण को तीसरे टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी और इस वजह से वह आखिरी के दो टी20 मैच से भी बाहर हो गए थे

वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

टीम इंडिया अब अगली टी20 सीरीज इस महीने के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। इस सीरीज के लिए भी बीसीसीआई की सेलेक्शन कमिटी ने हाल ही में स्क्वॉड का ऐलान किया था। वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट लगने के बाद वो भी जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को हुई है हैमस्ट्रिंग इंजरी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए थे। तेज गेंदबाज हर्षित राणा के दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव (ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी) की दिक्कत है, जिसकी वजह से वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बाएं पैर की मांसपेशियों में गंभीर खिंचाव (ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी) हुआ है, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अब ये दोनों खिलाड़ी रिहैब के लिए बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।

प्रिंस यादव T20I और ODI में कर चुके हैं डेब्यू

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 और अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच खेल चुके हैं और अब चयनकर्ताओं ने भरोसा जताते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में भी जगह दी है। दूसरी ओर स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई की वापसी से भारतीय टीम और मजबूत होगी। जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। अब देखना ये होगा इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

हैरी ब्रूक का इंडिया सीरीज में बड़ा कारनामा, 200 प्लस रन बनाकर तोड़ दिया निकोलस पूरन का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को आखिरी मैच में क्यों किया गया टीम से बाहर? कप्तान अय्यर ने फैसले पर तोड़ी चुप्पी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल