A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर भारत पहुंची मानुषी छिल्लर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर भारत पहुंची मानुषी छिल्लर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली मानुषी छिल्लर भारत पहुंच चुकी हैं।

manushi- India TV Hindi
Image Source : PTI manushi

मुंबई: 17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली मानुषी छिल्लर भारत पहुंच चुकी हैं। शनिवार रात को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची मानुषी का इंडिया ने शानदार ढंग से स्वागत किया। मानुषी जैसे ही अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची वैसे ही कई भारतीय प्रशंसकों ने 'इंडिया, इंडिया' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इन प्रशंसकों के हाथों में भारतीय तिरंगे और पोस्टर थे।

पोस्टरों पर लिखा था, "वेलकम बैक मानुषी छिल्लर।", 'मानुषी छिल्लर इज ब्यूटी विद व्रेन्स', 'मिस वर्ल्ड' 2017।"

मानुषी ने ट्वीट कर कहा, "घर वापस आकर अच्छा महसूस हो रहा है। इस शानदार स्वागत के लिए शुक्रिया भारत।"

हरियाणा की मानुषी ने चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीता था और वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला बनी थी। पिछले सप्ताह वह लंदन और हांगकांग में थीं। जैसे ही मानुषी हवाईअड्डे से बाहर निकली। उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था।

Latest Bollywood News