1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रेस 3’ के लिए वजन घटाएंगे सलमान खान

‘रेस 3’ के लिए वजन घटाएंगे सलमान खान

 Published : Nov 26, 2017 08:00 am IST,  Updated : Nov 26, 2017 08:00 am IST

सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी ‘रेस 3’ के लिए अपना वजन घटाने वाले हैं।

salman khan race 3- India TV Hindi
salman khan race 3

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी ‘रेस 3’ के लिए अपना वजन घटाने वाले हैं। सलमान इस फिल्म में एक्शन करते दिखेंगे, और फिट दिखने के लिए वो करीब 8 किलो वजन कम करेंगे। फिल्म सुल्तान के लिए सलमान ने अपना वजन बढ़ाया था।

इसके लिए वह विशेष तरह की डाइट ले रहे हैं। फिल्म रेस 3 से सलमान के जुड़ने की खबर पहले ही उनके प्रशंसकों में उत्साह पैदा कर चुकी है और अब सलमान के साथ फिल्म में जैकलिन के होने की खबर ने और उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म में सलमान के साथ ‘जय हो’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह भी होंगी।

हाल ही में सलमान खान रेस 3 का अपना पहला लुक शेयर किया था। तस्वीर में नीले रंग की जैकेट में नजर आ रहे थे। सलमान खान की यह फिल्म साल 2018 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

salman khan race 3
salman khan race 3

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन