1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस पंजाबी सिंगर संग नजर आने वाली हैं ‘बिग बॉस’ की ये एक्स-कंटेस्टेंट

इस पंजाबी सिंगर संग नजर आने वाली हैं ‘बिग बॉस’ की ये एक्स-कंटेस्टेंट

 Published : Nov 23, 2017 11:10 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 11:10 pm IST

'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी नोरा फतेही तो सभी को याद ही होंगी। उन्होंने बिग बॉस के घर में काफी कम समय में ही दर्शकों को अपने दिलकश अदाओं का दीवाना बना दिया था। इस शो के बाद उन्हें कुछ आइटम नंबर भी करते हुए देखा था, जिनके जरिए वह एक बार फिर फैंस पर..

nora- India TV Hindi
nora

मुंबई: अभिनेत्री और 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी नोरा फतेही तो सभी को याद ही होंगी। उन्होंने बिग बॉस के घर में काफी कम समय में ही दर्शकों को अपने दिलकश अदाओं का दीवाना बना दिया था। इस शो के बाद उन्हें कुछ आइटम नंबर भी करते हुए देखा था, जिनके जरिए वह एक बार फिर फैंस पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाने में कामयाब रही थीं। हालांकि पिछले कुछ वक्त से उन्हें किसी फिल्म या आइटम नंबर करते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन हाल ही में नोरा के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। दरअसल जल्द ही वह पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

दरअसल हाल ही में खबर आई है कि नोरा अब जाने माने पंजाबी सिंग हार्डी संधु के पॉप सिंगल 'नाह' के वीडियो में नजर आएंगी। नोरा ने एक बयान में कहा, "हार्डी सबसे हॉट पॉप स्टार में से एक हैं और उनका संगीत कुछ ऐसा है जिसे मैंने हमेशा सराहा है। मुझे 'नाह' में उनके साथ काम कर काफी मजा आया है। यह गीत आपको दीवाना बना देगा।"

सोनी म्यूजिक कंपनी इस गीत की निर्माता है और इसका निर्देशन अरविंदर खैरा ने किया है। गीत के बोल जानी और संगीत बी पराक का है। गौरतलब है कि यह 30 नवंबर को यह गाना रिलीज होने वाला है। हार्डी अपने इस गाने को लेकर बहुत उत्साहित और नर्वस भी हैं। (Bigg Boss 11: इस कन्टेस्टेंट की चमकी किस्मत, करण जौहर की फिल्म में मिला अहम किरदार!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन