1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंगूरी भाभी के सपोर्ट में MNS ने ठोकी ताल, जानिए क्या है मामला

अंगूरी भाभी के सपोर्ट में MNS ने ठोकी ताल, जानिए क्या है मामला

'भाभी जा घर पर हैं' के प्रोडयूसर बिनेफर कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद अब शिल्पा एमएनएस की शरण में चली गई हैं।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

नई दिल्ली: एडटीवी के शो 'भाभी जा घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। शो के प्रोडयूसर बिनेफर कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद अब शिल्पा एमएनएस की शरण में चली गई हैं। बिनेफर और शिल्पा के बीच हुए विवाद पर अब एमएनएस के नेता राज ठाकरे के कजिन की पत्नी शालिनी, शिल्पा की मदद करेंगी। हाल ही में रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह शिल्पा के साथ देखी गईं।

इसे भी पढ़े:- ये अभिनेत्री लेंगी अंगूरी भाभी की जगह

शिल्पा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन पर आरोप लगाए गए थे कि वह शो के सेट पर नखरे दिखाती हैं जो बिल्कुल गलत हैं। इतना होने के बावजूद भी वह अपनी परफोर्मेंस देती रहीं। शिल्पा के इस बर्ताव को लेकर सीआईएनटी उन्हें बैन करने के बारे में भी सोच रही थी जिसे लेकर शिल्पा ने कहा कि वह काफी परेशान हैं और इसीलिए एमएनएस उन्हें सपोर्ट करने आगे आया है। शिल्पा ने कहा कि शो के प्रोड्यूसर के मेरे खिलाफ होने की वजह से कोई फेडरेशन भी मेरा साथ देने को तैयार नहीं था इसके बाद ही मैंने एमएनएस की मदद ली है। उन्होंने कहा कि, शो के प्रोडयूसर ने उन्हें बताए शुभांगी अत्रे से रिप्लेस कर दिया है। इतना ही नहीं वह उन्हें कपिल शर्मा के शो में भी काम नहीं दे रहे है। शिल्पा से इस बात को भी सिरे से नकार दिया कि साल में दो बार उनकी फीस बढ़ाई गई है।

इसके बाद शालिनी ठाकरे ने शिल्पा की तरफदारी करते हुए कहा कि, वह उनके साथ कुछ भी गलत नहीं  होने देंगे और अगर कोई भी उनके खिलाफ होगा तो वह उन्हें रोकेंगे।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News