1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये अभिनेत्री लेंगी अंगूरी भाभी की जगह

ये अभिनेत्री लेंगी अंगूरी भाभी की जगह

 Published : Apr 16, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 04:24 pm IST

'भाभी जी घर पर है!' में अगूरी भाभी का किरदार काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। शो में अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे नहीं बल्कि उनकी जगह अब ये अभिनेत्री इस किरदार को निभाएंगी।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

मुंबई: एंडटीवी का लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाभी जी घर पर है!' में अगूरी भाभी का किरदार काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। शो में अंगूरी का किरदार निभा रही शिल्पा शिंदे लंबे वक्त से शो से गायब हैं। अब दर्शकों को शो में अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे नहीं बल्कि उनकी जगह शुभांगी अत्रे दिखेंगी। पिछले दिनों खबर आई थी कि शो में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाने के लिए रश्मि देसाई, सुचेता खन्ना और शीतल खंडाल से भी बात की गई थी। लेकिन अब खबर आई है कि शुभांगी अत्रे ने ये बागडोर संभाल ली है।

इसे भी पढ़े:- अंगूरी भाभी पर नहीं लगेगा बैन

शुभांगी इससे पहले 'कसौटी जिंदगी की', 'कस्तूरी' और 'चिड़िया घर' जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। धारावाहिक के निर्माता बेनिफर कोहली ने कहा, "शुभांगी मासूमियत और आकर्षण का एक आदर्श मिश्रण हैं। वह शानदार अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है कि वह असाधारण अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंगी और आसानी से सभी का दिल जीत लेंगी।"

shilpa
shilpa

गौरतलब है कि निर्माता के साथ कुछ निजी समस्याओं के चलते शिल्पा कुछ समय के लिए शो के सेट पर नहीं पहुंचीं, जिसके चलते इस सप्ताह की शुरुआत में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) और भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल (सीआईएनटीएए) ने उनके खिलाफ असहयोग करने से संबंधित एक नोटिस जारी किया था।

इसका मतलब है कि किसी भी प्रसारक या निर्माता को शिल्पा के साथ फिर काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले 'भाभी जी घर पर है!' में आसिफ शेख, सौम्या टंडन और रोहिताश गौड़ जैसे सितारे मुख्य किरदारों में हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन