1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, माथा मुंडवा, चप्पल जूता का माला पहनाकर गांव में घुमाया

मोतिहारी में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, माथा मुंडवा, चप्पल जूता का माला पहनाकर गांव में घुमाया

 Published : Jul 02, 2026 01:13 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 01:33 pm IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवापूर्वी गांव से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद परिजनों ने प्रेमी प्रेमिका का माथा मुंडवा कर जूता चप्पल पहनाकर गांव में घुमाया।

मोतिहारी में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा- India TV Hindi
मोतिहारी में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा Image Source : INDIA TV

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवापूर्वी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पचरुखा पंचायत के पकरिया टोला निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सोमवार रात सिसवापूर्वी गॉव पहुंचा। मौका देख देर रात प्रेमी, प्रेमिका के घर मे घुसा जिसको प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया,परिजनों ने मौके से प्रेमी और प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और इसके बाद मारा। प्रेमी, प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद उसे रातभर के लिए घर में ही बंद कर दिया गया। जब सुबह हुई तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई जिस दौरान नाई को बुलाया गया और दोनों का सिर बीच से मुंडवा दिया गया। इसके बाद दोनों के गले मे जूते चप्पल का माला पहना कर ग्रामीणों की भीड़ के साथ पूरे गांव मे घुमाया गया। इसके अलावा लोगों ने प्रेमी प्रेमिका की खूब पिटाई की। 

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार प्रेमी व शादी सुदा प्रेमिका का पति दोनो राज मिस्त्री का काम करता है। इसी क्रम में प्रेमी और प्रेमिका के पति के बीच दोस्ती होने के साथ दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर छुप छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे। इसकी भनक परिवार वालों को लग गई थी। वे लोग कब से दोनो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बना रहे थे। दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद लोगों ने बंजरिया थाना को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेने के बजाय बंजरिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बंजरिया थाने की पुलिस टीम दलबल के साथ सिसवापूर्वी गांव पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बंधक बनाए गए प्रेमी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट - अरविन्द कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।