1. Hindi News
  2. बिहार
  3. थाईलैंड के फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा महाबोधि मंदिर, पर्यटन सीजन में देखते ही बन रही खूबसूरती

थाईलैंड के फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा महाबोधि मंदिर, पर्यटन सीजन में देखते ही बन रही खूबसूरती

 Published : Nov 02, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 11:23 pm IST

पर्यटन सीजन शुरू होते ही बोधगया के महाबोधि मंदिर की रौनक बढ़ गई है। थाईलैंड से मंगाए गए फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

महाबोधि मंदिर की खूबसूरती- India TV Hindi
महाबोधि मंदिर की खूबसूरती Image Source : INDIA TV

बिहार में पर्यटन सीजन शुरू होते ही बोधगया की रौनक बढ़ने लगी है। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर इन दिनों आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। थाईलैंड से मंगाए गए फूलों और खास लाइटिंग से मंदिर परिसर को सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी में नहाया मंदिर देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। मंदिर की खूबसूरती देखकर पर्यटक यहां तस्वीरें लेने से भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

मंदिर के मुख्य हिस्सों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है

महाबोधि मंदिर परिसर में पर्यटन सीजन के दौरान विशेष सजावट की गई है। मंदिर के मुख्य हिस्सों और आसपास के परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रात में मंदिर का नजारा और भी खास हो जाता है। दूर से ही जगमगाता मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। खासकर शाम के समय मंदिर परिसर में दर्शन,साधना और घूमने आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद करते हैं।

बौद्ध देशों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

बोधगया में इन दिनों थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, भूटान और दूसरे बौद्ध देशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बढ़ रहा है। महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना और बोधिवृक्ष के दर्शन के साथ पर्यटक यहां के शांत और आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन सीजन के दौरान मंदिर की सजावट से बोधगया की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

थाईलैंड से मंगाई गई लाइटों ने लगाया चार चांद

महाबोधि मंदिर में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ और महाकठिन चीवरदान जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान भी फूलों से विशेष सजावट की जाती है। इस बार भी पर्यटन सीजन में महाबोधि मंदिर की जगमगाहट और आकर्षक सजावट बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।

महाबोधि मंदिर के केयर टेकर भंते दिनानंद ने सोमवार को बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए थाईलैंड से मंगाई गई आकर्षक लाइटों और फूलों से महाबोधी मंदिर को सजाया गया है। धीरे धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन सीजन के दौरान कई देशों के द्वारा पूजा आयोजित किया जाना है।

गया से अजित कुमार की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ें: 

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अपराधियों का तांडव, युवक पर चाकू से हमला और फायरिंग से मची अफरातफरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।