A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! इतनी बदल चुकी हैं 'मोहरा' की ये एक्ट्रेस, तस्वीरें उड़ा देंगी होश

OMG! इतनी बदल चुकी हैं 'मोहरा' की ये एक्ट्रेस, तस्वीरें उड़ा देंगी होश

फिल्म ‘मोहरा’ तो आप सभी को याद ही होगी। फिल्म और इसके गानों ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी थी। इसी फिल्म का गाना 'न कजरे की धार' आज भी कई लोगों के पसंदीदा गानों में से एक होगा। इसे अभिनेता सुनील शेट्टी और पूनम झावर...

Poonam Jhawer- India TV Hindi
Poonam Jhawer

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अभिनय से सजी 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ तो आप सभी को याद ही होगी। फिल्म और इसके गानों ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी थी। इसी फिल्म का गाना 'न कजरे की धार' आज भी कई लोगों के पसंदीदा गानों में से एक होगा। इसे अभिनेता सुनील शेट्टी और पूनम झावर पर फिल्माया गया था। दरअसल पूनम इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं और इस बार वजह है उनका बदला हुआ लुक। पूनम की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, इसका कारण है उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी। उनकी इन तस्वीरों को देख आप भी दंग रह जाएंगे। प्लास्टिक सर्जरी के बाद पूनम को हाल ही में एक पब्लिक प्लेस पर देखा गया।

इस शर्त पर फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं सोनाली बेंद्रे

फिल्म ‘मोहरा’ में एक छोटे से किरदार से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली पूनम को उनके फिल्मी करियर में ज्यादा खास भूमिकाएं निभाते हुए नहीं देखा गया है। वह अक्सर छोटे मोटे किरदार ही निभाती हुई देखी जाती हैं। पूनम को कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन उन्होंने एक बार फिर अक्षय की फिल्म 'ओह माई गॉड' से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म में वह साध्वी गोपी माइया की भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। इसके अलावा पूनम कई हॉट फोटोशूट भी करवा चुकी हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी हस्ती ने प्लासिक सर्जरी करवाई है। कई नामी सितारे अपनी खूबसूरती को और ज्यादा निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं।

अगली स्लाइड में भी देखें बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News