1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस शर्त पर फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं सोनाली बेंद्रे

इस शर्त पर फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं सोनाली बेंद्रे

 Published : Apr 24, 2017 08:39 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 08:39 am IST

सोनाली बेंद्रे दो दशक तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब पिछले कुछ समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। सोनाली ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उन्हें साल 2013 में आई फिल्म...

sonali- India TV Hindi
sonali

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे दो दशक तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब पिछले कुछ समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। सोनाली ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उन्हें साल 2013 में आई फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में मेहमान भूमिका में नजर आई थीं। वह एक शर्त पर फिल्मों में भी वापसी करने को तैयार हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बढ़िया और दिलचस्प किरदार निभाने का प्रस्ताव मिलता है तो वह फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि अब ज्यादा बेहतर फिल्में बनाई जाने लगीं हैं। सोनाली का कहना है कि फिल्म निर्माता अब उबाऊ कहानियों और पुराने फॉर्मूले को छोड़कर मजबूत कहानियों का चयन कर रहे हैं।

लालबत्ती पर पाबंदी को लेकर बोलीं हेमा मालिनी

सोनाली से जब यह पूछा गया कि इतने सालों में फिल्म उद्योग में क्या बदलाव आया है तो उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया, "चीजें अब ज्यादा पेशेवर और व्यवस्थित हो गई हैं..महिलाओं के लिए अच्छी भूमिकाएं लिखी जा रही हैं और लोग उबाऊ व पुराने फॉमूर्ले की बजाय दमदार कहानी को बढ़ावा दे रहे हैं।" सोनाली ने कहा कि भारतीय फिल्म का विकास होने के साथ यह अब उम्र पर केंद्रित नहीं रह गया।

उन्होंने कहा कि चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं और यह अच्छी बात है। क्या पहले की अभिनेत्रियां महज गलैमर के रूप में फिल्मों का हिस्सा होती थीं? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'हां' ऐसा होता था। उस समय यह फिल्मी सितारे की लोकप्रियता पर निर्भर करता था और अब इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि किसी खास किरदार को कौन कलाकार बखूबी निभा सकता है।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन