A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: शो के दौरान मोनालिसा हुईं प्रेग्नेंट!

Bigg Boss 10: शो के दौरान मोनालिसा हुईं प्रेग्नेंट!

सलमान खान की होस्टिंग वाला कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के सभी प्रतिभागी शो में अंत तक बने रहने के लिए पूर कोशिश कर रहे हैं।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के सभी प्रतिभागी शो में अंत तक बने रहने के लिए पूर कोशिश कर रहे हैं। शो अब जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ही यह अपने रंग में लौटने लगा है। वहीं पिछले कुछ वक्त से भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और मनु पंजाबी अपनी एक अलग ही कहानी शुरु करने में लगे हुए हैं। शो में अक्सर इन दोनों को साथ ही देखा जाता है। हाल ही में मोना को शो में कहते हुए सुना गया कि वह मनु के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए जहां एक प्रतिभागियों नए-नए रूप देखने को मिल रहे हैं। वहीं बिग बॉस भी इसमें तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस ने घर में सभी सदस्यों को एक टास्क दिया है, जिसमें सभी इंडिया वालों को राज घराने का बनाया गया है और सेलेब्रिटी एक बार फिर से सेवक बना दिया गया है। मोनालिसा इसमें दासी का किरदरा निभा रही हैं।

टास्क के दौरान सभी प्रतिभागी अपनी तरफ से बेहतरीन करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान बिग बॉस ने सिर्फ सेलेब्रिटीस को एक और सीक्रेट टास्क दिया। इस दौरान मोना ने मनु पंजाबी को किस भी किया था। इससे मनु खुद भी काफी चौंक गए थे। लेकिन सेलेब्रिटीस को पता था कि यह उनके सीक्रेट टास्क का हिस्सा है।

इस टास्क के दौरान मोनालिसा राजा बने ओम स्वामी के पास आकर चिल्लाती हुई बोलती हैं कि वह मनु पंजाबी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि उन्होंने यह सब मजाक में कहा और सभी इस पर खूब हंसे थे।

Latest Bollywood News