1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने कही ये बातें

Bigg Boss 10: शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने कही ये बातें

 Published : Oct 31, 2016 07:34 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 07:34 pm IST

सलमान खान की होस्टिंग वाला शो कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में इस फिल्मी हस्तियों के साथ आम लोग भी नजर आ रहे हैं।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला शो कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में इस फिल्मी हस्तियों के साथ आम लोग भी नजर आ रहे हैं। इस रविवार को आम लोगों में से आकांक्षा बेघर हो चुकी हैं। शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा का कहना है कि वह इस मामले में खुशकिस्मत हैं कि घर में रहते हुए उन्हें काफी दोस्त मिले।

इसे भी पढ़े:-

क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर की पूर्व पत्नी और गुरूग्राम निवासी आकांक्षा को खुद को साबित करने के दृढ़ संकल्प के कारण घर में प्रवेश मिला था और वहां के प्रतिभागियों को चुनौती मिली थी।

आकांक्षा ने यहां एक बयान में कहा , “वो कहते हैं ना कि अगर आप अपने दिल से कुछ मांगे तो देखा गया है कि सपना सच हो जाता है। मैं भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि अच्छी भावना के साथ मुझे सलमान सर जैसे दिग्गज के साथ मंच साझा करने का मौका मिला।“

उन्होंने कहा, “घर के भीतर कई दोस्त मिलने को लेकर मैं काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। जीवन इन सभी जादुई लम्हों के बारे में है और मैं हमेशा इसे अपने दिल के करीब रखूंगी।“ कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियल्टी कार्यक्रम के 10 वें सत्र में जानी मानी शख्सियत और आम लोग घर के भीतर बंद हैं और कार्यक्रम जीतने के लिए कई टॉस्क को पूरा कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन