मौनी रॉय ने एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह श्रीदेवी के गाने 'काटे नहीं कटते' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMDance Video of mouni roy
टेलिविजन में अपनी पहचान बनाने के बाद मौनी रॉय(Mouni Roy) बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हो चुकी हैं। एक्टिंग के साथ अपने डांस से भी मौनी रॉय सबका दिल जीत लेती हैं।
मौनी रॉय ने अपने डांस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह श्रीदेवी के गाने 'काटे नहीं कटते' पर अपने डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। मौनी ने अपने डांस की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अगर आपके पास डांस करने के लिए जूते नहीं है तो नंगे पैर डांस करो। गुड डे बेबीज।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ 'बोले चूड़ियां' और राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में नजर आने वाली हैं। मौनी आखिरी बार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'रॉ' में नजर आई थीं।